{"_id":"66f2390e8002a2e81c091976","slug":"kanpur-train-accident-details-of-workers-coming-from-outside-railway-are-being-scrutinized-2024-09-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanpur Train Accident: रेलवे के इन मजदूरों की खंगाली जा रही डिटेल, प्रेमपुर स्टेशन के पीछे मिला ये सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Train Accident: रेलवे के इन मजदूरों की खंगाली जा रही डिटेल, प्रेमपुर स्टेशन के पीछे मिला ये सामान
Tue, 24 Sep 2024 09:41 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 24 Sep 2024 09:41 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Train Accident
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के सरसौल ब्लॉक के प्रेमपुर स्टेशन की लूप लाइन पर छोटा गैस सिलिंडर रखकर ट्रेन को पलटाने की नाकाम साजिश के सामने आने के बाद जीआरपी, पुलिस और आरपीएफ ने अपने-अपने स्तर पर जांच तेज कर दी है। सोमवार को जीआरपी ने एक बार फिर से घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
Kanpur Train Accident
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा जीआरपी ने रेलवे के स्टाफ, आसपास के लोगों और दुकानदारों से पूछताछ की। प्रेमपुर स्टेशन के पीछे की ओर शराब की कई बोतलें, डिस्पोजल गिलास और पानी की बोतलें पड़ी हुईं थी, जिससे साफ है कि इस क्षेत्र में रात में नशेबाज सक्रिय रहते हैं।
Kanpur Train Accident
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में ऐसे लोगों के बारे में भी आसपास के लोगों से जानकारी ली। इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने ट्रैक की कांबिंग की। इंस्पेक्टर ओम नारायण सिंह ने बताया कि कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। बाहर से आए मजदूरों की डिटेल मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Train Accident
- फोटो : अमर उजाला
डीसीपी क्राइम और एटीएस ने की जांच
सोमवार को डीसीपी क्राइम आशीष श्रीवास्तव और एटीएस की टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। लूप लाइन से निकलने वाली सवारी ट्रेनों और मालगाड़ी के बारे में जानकारी हासिल की। निरीक्षण के दौरान लूप लाइन पर पहुंचने वाले रास्ते को भी देखा।
सोमवार को डीसीपी क्राइम आशीष श्रीवास्तव और एटीएस की टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। लूप लाइन से निकलने वाली सवारी ट्रेनों और मालगाड़ी के बारे में जानकारी हासिल की। निरीक्षण के दौरान लूप लाइन पर पहुंचने वाले रास्ते को भी देखा।
विज्ञापन
Kanpur Train Accident
- फोटो : अमर उजाला
घटना स्थल पर मिले गैस सिलिंडर के साथ आसपास के घरों में पुलिस ने की पूछताछ
कानपुर के प्रेमपुर स्टेशन के पास मालगाड़ी को पलटाने की कोशिश के मामले की जांच कर रही पुलिस ने सोमवार को घटना स्थल के आसपास के कई घरों में सिलिंडर ले जाकर पूछताछ की। वहीं पुलिस ने जिन आठ संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया था, उन्हें कोई जानकारी न मिलने पर छोड़ दिया।