फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मम्मी उठो: रोते हुए बेटी बोली-पापा तो पहले ही छोड़ गए, मां तुम हमें क्यों छोड़कर चली गई...अब हमारा क्या होगा

Mon, 03 Oct 2022 12:27 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 03 Oct 2022 12:27 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Road Accident News Truck collides in pickup, five killed, 10 injured
Kanpur road accident - फोटो : अमर उजाला
...हे भगवान ये क्या हो गया। पापा तो पहले ही हम लोगों को छोड़कर चले गए थे, आप ही हमारा सहारा थीं। अब हम भाई बहनों का क्या होगा... मेरी मां। मम्मी उठ जाओ। अरे एक बार मम्मी का चेहरा तो दिखाओ। हादसे में जान गंवाने वाली गुड़िया की बड़ी बेटी वर्षा रोते हुए भगवान को दुहाई दे रही थी। कानपुर के किदवई नगर निवासी गुड़िया के परिवार में बड़ी बेटी वर्षा उर्फ बरखा (22), प्रीति, अंजली, बेटा अजय, अमन और नौ वर्षीय प्रथम हैं। वर्षा ने बताया कि पिता नौ साल पहले उन्हें छोड़कर कहीं चले गए थे। लोगों के घरों में चौका बर्तन कर मां हमें पाल रहीं थीं।
Kanpur Road Accident News Truck collides in pickup, five killed, 10 injured
मृतक गुड़िया का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एक साथ उठी चार अर्थियां, हर आंख नम
पोस्टमार्टम हाउस से एक साथ चार अर्थियां उठी तो परिवार के लोग बिलख पड़े। बच्चे रोते हुए शवों के पीछे भागने लगे तो लोगों ने उन्हें पकड़ा। गुड़िया की बेटी वर्षा, अंजली शव को उठने तक नहीं दे रहीं थीं। 

 
Kanpur Road Accident News Truck collides in pickup, five killed, 10 injured
हादसे में घायल आकाश - फोटो : अमर उजाला
कशक का शव परिजन चकेरी पुलिस की निगरानी में सनिगवां काशीराम कालोनी फेस-टू ले गए, जहां उनके परिजनों ने अंतिम दर्शन किए। सभी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Road Accident News Truck collides in pickup, five killed, 10 injured
मृतक सुनील का बेटा प्रिंस - फोटो : अमर उजाला
पिता की भी हुई थी हादसे में मौत
सुनील के पिता रमेश की भी चार साल पहले श्याम पैलेस के पास सड़क हादसे में मौत हो गई थी। स्कूटी ने उन्हें टक्कर मार दी थी। मामले में रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी। 

 
विज्ञापन
Kanpur Road Accident News Truck collides in pickup, five killed, 10 injured
पहले पांच को होना था मुंडन - फोटो : अमर उजाला
पहले पांच को होना था मुंडन
घायल आकाश ने बताया कि जीजा सुनील ने पहले पांच अक्तूबर को मुंडन संस्कार कराने का प्रोग्राम बनाया था। इस दिन दशहरा होने के कारण ससुरालीजनों ने रविवार को मुंडन कराने की बात बोली तो सुनील मान गए।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed