फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर बस हादसा: मुझे पीटा था, इसलिए गुस्सा भर गया और फिर रौंद डाला, चालक का चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 02 Feb 2022 09:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 02 Feb 2022 09:49 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Road Accident Bus Driver Big Revealing Some people had beaten up that why got angry see photos
Kanpur Road Accident - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में छह जिंदगियों को खत्म करने वाले ई-बस चालक सतेंद्र सिंह यादव से पुलिस ने कई घंटे पूछताछ की। मंगलवार सुबह जेल जाने से पहले उसने कहा कि मैंने शराब पी रखी थी। कुछ लोगों ने मुझे पीटा था। इसलिए मेरे भीतर गुस्सा भर गया। गुस्से में ही बस चलाता रहा और रौंदकर निकल गया। मुझे समझ ही नहीं आया कि हो क्या रहा। आखिर में जब बस टकराकर रुकी तब समझ आया कि बहुत लोग कुचल गए हैं। इसलिए वहां से भाग गया। दरअसल, सतेंद्र जब यात्रियों को लेकर रामादेवी से घंटाघर की तरफ रवाना हुआ था तभी वह भयंकर नशे में था। जब गलत तरीके से रफ्तार में बस चलाई तो यात्री उतर गए थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसका पीछा कर बस रुकवाई और उसे पीटा था। जिसका वीडियो वायरल हुआ था। घटना के दस-पंद्रह मिनट बाद ही सतेंद्र ने बेकाबू बस से हादसा कर दिया। 
Kanpur Road Accident Bus Driver Big Revealing Some people had beaten up that why got angry see photos
क्षतिग्रस्त ई बस - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में सतेंद्र बोला कि वह लगभग हर दिन शराब पीता था। कई बार उसने शराब के नशे में बस चलाई। तब कुछ ऐसा नहीं हुआ। उस रात शराब की मात्रा बहुत ज्यादा हो गई थी। इसलिए कुछ समझ नहीं आ रहा था। चूंकि ड्यूटी करनी थी इसलिए बस लेकर चला गया। बस में ही बैठक कर उसने कई बार शराब पी थी। 
 
Kanpur Road Accident Bus Driver Big Revealing Some people had beaten up that why got angry see photos
बस चालक - फोटो : अमर उजाला
कंडक्टर कर रहा था विरोध
कंडक्टर आलोक सतेंद्र के शराब पीने का लगातार विरोध करता था। मगर उसकी न तो सतेंद्र सुनता था और न ही जिम्मेदार अफसर व कर्मचारी। मजबूरी में वह सतेंद्र के साथ काम करता रहा। यही वजह है कि उस रात यात्रियों के साथ आलोक भी बस से उतर गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Road Accident Bus Driver Big Revealing Some people had beaten up that why got angry see photos
Kanpur Road Accident - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि कानपुर में घंटाघर चौराहे से टाटमिल की तरफ जाने वाली एक ई-बस ने रविवार रात आधा दर्जन वाहनों में टक्कर मारते हुए 15 लोगों को चपेट में ले लिया था। इसमें छह लोगों की मौत हो गई थी। घायलों में कई की हालत गंभीर है। हादसे में मोहम्मद अरसलान (21), सुनील उर्फ ट्विंकल सोनकर (30), शुभम सोनकर (24), रमेश कुमार यादव (46), अजीत कुमार (62) व कैलाश (48) की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
Kanpur Road Accident Bus Driver Big Revealing Some people had beaten up that why got angry see photos
कानपुर सड़क हादसा - फोटो : amar ujala
पुलिस ने चालक पर दर्ज किया हत्या का केस 
रेलबाजार पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर चालक सतेंद्र सिंह यादव पर हत्या, हत्या का प्रयास, लापरवाही से गाड़ी चलाने समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। सतेंद्र सिंह मूलरूप से कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र स्थित रघुनाथपुर गांव का रहने वाला है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed