फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋषिकेश हत्याकांड: जिस हाथ से बहन को छुआ…वही काट डाला, CCTV से बचने को बिना नंबर ई-रिक्शा से ढोए शव के टुकड़े

Tue, 02 Sep 2025 06:18 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 02 Sep 2025 06:18 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर में दोस्ती में दगाबाजी के शक में ऋषिकेश की हत्या कर आरोपियों ने शव के टुकड़े गंगा में फेंके थे। सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए बिना नंबर वाली ई-रिक्शा से शव ढोकर आरोपी लालबंगला की गलियों से होते हुए गंगा पुल तक पहुंचे।

विज्ञापन
Kanpur Rishikesh murder hand with which he touched his sister was chopped off body parts carried in erickshaw
ऋषिकेश हत्याकांड - फोटो : amar ujala

कानपुर में कार चालक ऋषिकेश के दोस्त हत्यारोपी शिवकटरा निवासी मोगली उर्फ प्रिंस, निखिल, आकाश और रिशू वर्मा को चकेरी पुलिस ने सोमवार को काकोरी के जंगल से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। मामले में चार आरोपी फरार हैं।



पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में हत्या करने से लेकर शव को ठिकाने लगाने तक की बात स्वीकारी है। आरोपियों ने बताया कि हत्या के बाद पुलिस और ऑपरेशन त्रिनेत की नजरों से बचने के लिए शव को ठिकाने लगाने के लिए बिना नंबर वाले ई-रिक्शे का इस्तेमाल किया था।

Kanpur Rishikesh murder hand with which he touched his sister was chopped off body parts carried in erickshaw
गंगा में शव के टूकड़े तलाशती पुलिस - फोटो : amar ujala

गंगा पुल तक पहुंचने के लिए अंदरूनी रास्ता चुना
उसे पवन लेकर आया था। वहीं शव को ठिकाने लगाने के लिए जिन बोरियों में भरकर गंगा में फेंका गया। उसे डॉनी लेकर आया था। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गंगा पुल तक पहुंचने के लिए मेन रोड का रास्ता न चुनकर लाल बंगला, केडीए कॉलोनी की अंदरूनी गलियों से होते हुए जाजमऊ गंगापुल गए थे।

Kanpur Rishikesh murder hand with which he touched his sister was chopped off body parts carried in erickshaw
कार चालक ऋषिकेश के परिजन - फोटो : amar ujala

बॉबी ने हंसते हुए बनाया था वीडियो
यहां पुल पर अंधेरे का फायदा उठाकर सिर और धड़ वाली बोरियों को पुल से नीचे फेंक दिया था। पिटाई से लेकर गर्दन काटने तक का वीडियो बॉबी ने हंसते हुए बनाया था। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Rishikesh murder hand with which he touched his sister was chopped off body parts carried in erickshaw
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

फरार चल रहे सगे भाई समेत अन्य की तलाश
आरोपियाें का कहना था कि ऋषिकेश ने दोस्ती में दगाबाजी की थी। उन आरोपियों में शामिल एक जिलाबदर शातिर की बहन से उसके प्रेम संबंध थे। इसी कारण हत्या की गई। फरार चल रहे सगे भाई पवन मल्लाह, उसका छोटा भाई बाॅबी मल्लाह, सत्यम गौतम व डौनी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Kanpur Rishikesh murder hand with which he touched his sister was chopped off body parts carried in erickshaw
कार चालक ऋषिकेश के परिजन - फोटो : amar ujala

जिस हाथ से बहन को छूआ, उसे काट नाचा था मुख्य आरोपी
आरोपियों के मुताबिक पहले ऋषिकेश के सारे कपड़े उतारकर पीटा। वह देख लेने की धमकी देने लगा तो मुख्य आरोपी ने कहा कि तेरी वजह से लोग मेरी बहन को लेकर कमेंट करते हैं। तेरी हिम्मत कैसे हुई उसे छूने की.. इसी हाथ से तूने मेरी बहन को छुआ था ...इतना कहकर ऋषिकेश का हाथ काट दिया। उसे तड़पता देखकर मुख्य आरोपी ने जमकर शराब भी पी और नाचा। इस दौरान वीडियो भी बनाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed