कानपुर में शिवकटरा से लापता कार चालक ऋषिकेश को आरोपी की सिर कटी निर्वस्त्र लाश महाराजपुर के डोमनपुर में गंगा किनारे मिली। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में काकोरी में हत्या करने और गंगा पुल से शव फेंकने की बात स्वीकारी है।
बताया कि हत्या करने के बाद काकोरी से शव के टुकडों वाली बोरियों को गाड़ी से छह किमी दूर गंगा पुल लाए। जहां से शव को उफनाई गंगा में नीचे फेंक दिया। जो कि बहता हुआ करीब 22 किमी दूर डोमनपुर पहुंच गया।
रविवार शाम को शव दिखने के बाद नाविकों की सूचना पर महाराजपुर पुलिस मौके पर पहुंची। उसने जाजमऊ पुल के पास गंगा में युवक ऋषिकेश को तलाश कर रही चकेरी पुलिस को शव मिलने की सूचना दी। चकेरी पुलिस दो आरोपी बॉबी और पवन को लेकर मौके पर पहुंची।
2 of 11
कार चालक ऋषिकेश की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जहां दोनों ने शव देखने के बाद हत्या करने की बात स्वीकार की। आरोपी बोले उसे प्यार मोहब्बत से दूर रहने को कई बार समझाया था। समझाने के बाद भी नहीं माना इसलिए उसे ठिकाने लगाने का प्लान बनाया और साजिश के तहत साथ ले जाकर हत्या कर डाली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस दौरान दोनों के चेहरों पर जरा सी भी सिकन नहीं दिखी।
3 of 11
कार चालक ऋषिकेश के शव की तलाश करती पुलिस और अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुल से ही फेंका गया था लोडर चालक का शव
हत्या कर पुल से गंगा में शव फेंक देने का यह पहला मामला नहीं है। बीते दिनों लोडर चालक अरबाज खान की हत्या करने के बाद भी आरोपियों ने उसका शव पुल से ही गंगा में फेंक दिया था।
4 of 11
कार चालक ऋषिकेश के शव की तलाश करती पुलिस और अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर में युवक का कत्ल
कानपुर में एक युवक की प्रेम प्रसंग में बर्बरता से हत्या का मामला सामने आया है। उसे घर से बुलाकर शराब पार्टी की गई। पार्टी में युवक को पहले निर्वस्त्र कर पीटा, इसके बाद उसे नचाया गया, नाचते हुए चापड़ से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। आरोपियों ने वारदात का वीडियो भी बनाया। चकेरी के शिवकटरा से लापता कार चालक का सिर कटा शव महाराजपुर में गंगा में मिला, आरोपियों ने बहन से प्रेम संबंध के चलते हत्या करने की बात कबूली
5 of 11
कार चालक ऋषिकेश के परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर के चकेरी के शिवकटरा हरिजन बस्ती से शुक्रवार रात लापता हुए कार चालक ऋषिकेश (22) की हत्या प्रेमिका के भाई और उसके साथी ने की थी। पुलिस हिरासत में आरोपियों ने वारदात कबूली है। कहा कि उसे शराब पार्टी के बहाने घर से बुलाया था। इसके बाद काकोरी ले जाकर शराब पार्टी की, जहां उसे निर्वस्त्र कर जमकर पीटा। पैर बांधने के बाद डांस करते करते चापड़ से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। इसका वीडियो भी बनाया।