उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां सजेती के दौलतपुर गांव में बुधवार को घर के बाहर बैठे युवक ने पुरानी रंजिश में पड़ोसी की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव घसीटकर अपने घर के अंदर ले जाकर दरवाजा बंद कर लिया।
घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी का घर घेर लिया। सूचना पर 10 थानों की फोर्स और दो कंपनी पीएसी संग मौके पर पहुंचे डीसीपी ने खुद मोर्चा संभाला। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी तीन भाइयों को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। तनाव को देखते हुए गांव में एक कंपनी पीएसी और दो एसएचओ को फोर्स के साथ तैनात किया गया है।
2 of 8
ग्रामीणों को समझाते पुलिस अफसर
- फोटो : अमर उजाला
दौलतपुर गांव निवासी रवि यादव (22) का गांव के ही मधुराम त्रिपाठी से परिवार की एक युवती से बातचीत को लेकर विवाद चल रहा था। रवि को शक था कि गांव का रहने वाला नमन गुप्ता मधुराम की शह पर उसकी बहन से बात कर रहा था। इस बात को लेकर मधुराम और रवि में रंजिश चल रही थी।
3 of 8
हत्या के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात
- फोटो : अमर उजाला
रवि की गोली मारकर हत्या
बुधवार दोपहर करीब तीन बजे रवि बाइक से जानवरों का चारा लेने के लिए खेत जा रहा था। तभी घर के बाहर खड़े मधुरम और उसके भाइयों शुभम व मयंक की रवि से कहासुनी हो गई। गुस्से में आए मधुराम ने रवि की कनपटी पर पिस्टल लगाकर गोली मार दी। उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
4 of 8
ग्रामीणों को समझाते पुलिस अफसर
- फोटो : अमर उजाला
रवि की लाश को घर में घसीटा
इसके बाद मधुराम ने भाइयों की मदद से रवि के शव को घर के अंदर घसीट लिया। इधर रवि की हत्या की खबर फैलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने मधुराम के घर को घेर लिया।
5 of 8
रवि यादव का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इधर, यादव बहुल गांव में हुई हत्या की सूचना पर डीसीपी साउथ आशीष श्रीवास्तव, एडीसीपी महेश कुमार, एसीपी रंजीत कुमार भारी फोर्स संग पहुंचे। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह हटने को तैयार नहीं थे। करीब पांच घंटे की मान मनौव्वल के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया।