{"_id":"5f34f4580a70b26f0e6845a8","slug":"kanpur-police-failed-to-find-body-and-evidence-in-sanjit-s-abduction-and-murder-cas","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संजीत अपहरण हत्या कांड में शव और सबूत ढूंढने में नाकाम रही कानपुर पुलिस, अब कोर्ट ने दिया झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजीत अपहरण हत्या कांड में शव और सबूत ढूंढने में नाकाम रही कानपुर पुलिस, अब कोर्ट ने दिया झटका
Thu, 13 Aug 2020 01:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 13 Aug 2020 01:40 PM IST
विज्ञापन
संजीत के शव की तलाश में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बर्रा में हुए संजीत अपहरण कांड के आरोपी रामजी शुक्ला की रिमांड सीएमएम कोर्ट ने बुधवार को खारिज कर दी है। रामजी की गिरफ्तारी के बाद कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के चलते रिमांड पर लेने का समय निकल गया। इसलिए कोर्ट ने रिमांड पर लेने के लिए बर्रा पुलिस की ओर से दाखिल की गई अर्जी को खारिज कर दिया है।
Kanpur Kidnapping Case
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर में 22 जनू को हुए लैब टेक्नीशियन संजीत यादव के अपहरण और उसके बाद हत्या किए जाने के मामले में पुलिस हर कदम पर फेल रही है। अपहरण कांड के लगभग एक माह बाद पुलिस ने 21 जुलाई को संजीत के दो दोस्तों को पकड़कर खुलासा किया था लेकिन पुलिस अभी तक पांडु नदी से संजीत का शव बरामद कर सकी है।
kanpur kidnapping case
- फोटो : amar ujala
न ही आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस सबूत जुटा सकी है। अब कोर्ट से भी पुलिस को झटका लगा है। कोर्ट ने मुख्य आरोपी को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। लेकिन कोर्ट ने यह कहकर अर्जी ठुकरा दी कि इस प्रक्रिया की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। लैब टेक्नीशियन संजीत यादव का 22 जून को अपहरण हुआ था। 29 जून को उसके परिवार वालों के पास फिरौती के लिए फोन आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur kidnapping case
- फोटो : amar ujala
30 लाख रुपए फिरौती मांगी गई की थी। परिवार वालों ने पुलिस की मौजूदगी में 30 लाख की फिरौती दी थी। लेकिन न तो पुलिस अपहरणकर्ताओं को पकड़ पाई न संजीत यादव को बरामद किया गया। 21 जुलाई को जब पुलिस ने सर्विलांस की मदद से संजीत के दो दोस्तों को पकड़ा तो पता चला कि उन लोगों ने संजीत की 26 जून को ही हत्या कर दी गई थी। शव को पांडु नदी में फेंक दिया था।
विज्ञापन
kanpur kidnapping case
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सीएम योगी के निर्देश पर इस मामले में एक आईपीएस समेत 11 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया था। पुलिस ने पांडु नदी में कई बार लगातार सर्च अभियान चलाया, लेकिन संजीत का शव हाथ नहीं लगा। वहीं, आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में मजबूत साक्ष्य के आधार पर मुकदमा लड़ने की तैयारी कर रही पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। अपहरणकर्ताओं ने संजीत यादव को जिस कमरे में रखा था, वहां भी फॉरेंसिक टीम ने पड़ताल की थी लेकिन मायूसी हाथ लगी थी।