फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Encounter: पुलिस ने विकास दुबे के मामा व चचेरे भाई को मार गिराया था, शवों को लेने तक नहीं आए परिजन

Sun, 05 Jul 2020 09:11 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 05 Jul 2020 09:11 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Police Vikas Dubey Encounter News: No one from the village came to fill the panchnama of the bodies of the miscreants
पुलिस एनकाउंटर में मारे गए बदमाश - फोटो : amar ujala
मुठभेड़ में मारे गए बदमाश प्रेम प्रकाश पांडेय उर्फ प्रेम कुमार व अतुल कुमार दुबे के शव का पंचनामा भरने को गांव में पुलिस को कोई नहीं मिला। इस पर आसपास के गांवों से पांच चौकीदारों को बुलाकर पंचनामा भरा गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शनिवार सुबह दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ दोनों के शव का पोस्टमार्टम किया।



 
Kanpur Police Vikas Dubey Encounter News: No one from the village came to fill the panchnama of the bodies of the miscreants
इसी रास्ते से भागे थे बदमाश - फोटो : amar ujala
इसमें प्रेम प्रकाश को तीन व अतुल को नौ गोलियां (गले और कमर) लगने की पुष्टि हुई। सारी गोलियां आरपार थीं। अधिक रक्तस्राव से मौत की पुष्टि हुई है। बिकरू गांव में गुरुवार देर रात मुठभेड़ में सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों के शहीद होने के बाद पुलिस की टीमों ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए कांबिंग शुरू की थी।

 
Kanpur Police Vikas Dubey Encounter News: No one from the village came to fill the panchnama of the bodies of the miscreants
मौके पर जांच करती फोरेंसिक टीम - फोटो : amar ujala
पड़ोस के गांव कांशीराम नवादा स्थित मानसिला माता मंदिर में छीपे विकास दुबे के  चचेरे भाई अतुल कुमार व मामा प्रेम कुमार को पुलिस की गोलियां लगीं। सीएचसी बिल्हौर में दोनों को मृत घोषित कर दिया। पंचनामा भरने के लिए उनके  परिजनों और रिश्तेदार तक नहीं आए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Police Vikas Dubey Encounter News: No one from the village came to fill the panchnama of the bodies of the miscreants
मुठभेड़ में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद - फोटो : amar ujala
इसके बाद चौकीदारों को बुलाकर पंचनामे की प्रक्रिया पूरी की गई। शनिवार सुबह डॉ. राहुल वर्मा व डॉ. जेएन द्विवेदी ने शवों का पोस्टमार्टम किया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। परिजनों के पोस्टमार्टम हाउस न पहुंचने पर सीओ स्वरूपनगर अजीत सिंह चौहान ने शवों को बिल्हौर थाना प्रभारी के सुपुर्द किया।

 
विज्ञापन
Kanpur Police Vikas Dubey Encounter News: No one from the village came to fill the panchnama of the bodies of the miscreants
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
पूरी रात कर्मचारियों को कराया इंतजार 
बिल्हौर पुलिस ने शुक्रवार रात करीब 10 बजे सीओ स्वरूपनगर को कॉल कर शवों का पोस्टमार्टम कराने की बात कही। इस बाबत उन्होंने पोस्टमार्टम प्रभारी नवनीत चौधरी और सीएमओ को अवगत कराया। देर रात शवों का पोस्टमार्टम होना था, लेकिन कागजात नहीं पहुंचे। डॉक्टर और कर्मी इंतजार करते रहे। शनिवार सुबह करीब पांच बजे पुलिसकर्मी कागज लेकर पहुंचे। इस पर मौजूद कर्मचारी बिफर पड़े। उनका कहना था कि अगर पोस्टमार्टम सुबह ही होनी था तो पूरी रात इंतजार क्यों कराया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed