कानपुर में त्योहार से पहले शहर की साफ-सफाई दुरुस्त करने के लिए जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर और नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय लगातार एक हफ्ते से विभिन्न क्षेत्रों में रात्रिकालीन भ्रमण कर रहे हैं। हर रोज कूड़ा उठाने, सड़कों को दुरुस्त करने, मार्ग व्यवस्था सुधारने के लिए आदेश-निर्देश भी दे रहे हैं।
कानपुर: रात-रात भर घूमे अफसर, आदेश-निर्देश सब अंधेरे में गुम, सड़कों पर दिखी बदहाल सफाई व्यवस्था, पढ़ें रिपोर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 07 Oct 2026 09:23 AM IST
सार
Kanpur News: कानपुर में आगामी त्योहारों को देखते हुए जिलाधिकारी और नगर आयुक्त द्वारा लगातार किए जा रहे रात्रिकालीन निरीक्षणों का धरातल पर असर दिखाई नहीं दे रहा है। अफसरों के निरीक्षण के बाद चार प्रमुख स्थलों की पड़ताल की गई, जहां कूड़े के ढेर, बंद मशीनें और ओवरफ्लो कंटेनर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन