फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: धुला आंगन... गीली सलवार और तौलिया, बाथरूम में लकड़ी का भारी टुकड़ा; कानपुर हत्याकांड में उलझी पुलिस और डॉग

Mon, 12 May 2025 01:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 12 May 2025 01:05 PM IST
सार

Kanpur Crime News: कानपुर में घर के बाहर सो रहे युवक की बर्बरता से हत्या कर दी गई। जबकि कमरे के अंदर सो रही पत्नी और बुजुर्ग मां को वारदात की भनक तक नहीं लगी। पत्नी ने गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Kanpur News Man Brutally Murdered While Sleeping Outside His House Head Smashed
kanpur murder - फोटो : अमर उजाला
Kanpur Murder News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के साढ़ इलाके में युवक की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। वह घर के बाहर सो रहा था, जबकि पत्नी और बुजुर्ग मां कमरे के अंदर थे। उन्हें हत्या की भनक तक नहीं लगी। रविवार की सुबह दरवाजा खोलते ही चारपाई पर खून से लथपथ पति का शव देख कर चीख पड़ी। उसका रोना पीटना सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य हासिल किए। पत्नी ने गांव के ही दो सगे भाइयों और उनके लड़के पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों की तलाश में पांच टीमें लगी हैं।


लक्ष्मणखेड़ा गांव निवासी धर्मेंद्र पासी (32) ट्रैक्टर-ट्रॉली और थ्रेसर मशीन चलाता था। यह ट्रैक्टर-ट्रॉली और थ्रेसर मशीन उसी के थे। शनिवार की रात वह घर के पीछे खुले में चारपाई पर सो रहा था, जबकि मां चंद्रावती, पत्नी रीना देवी, पांच साल का बेटा ओनल कमरे के अंदर थे। 
Kanpur News Man Brutally Murdered While Sleeping Outside His House Head Smashed
धर्मेंद्र की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
पत्नी रीना के मुताबिक घर का काम निपटाने के बाद वह रात करीब 11:30 बजे बेटे को लेकर अंदर सोने चली गईं। रविवार तड़के बाहर निकलीं तो चारपाई में पति का रक्तरंजित शव पड़ा मिला। पुलिस को बताया कि बीते सप्ताह पहले थ्रेसर से गेहूं कटाई करने में डीजल के रुपये देने को लेकर गांव के ही कीरत कुमार उर्फ बड़कऊ, उसके भाई राजू व कीरत के बेटे रवि से पति का विवाद हुआ था। तब से तीनों पति को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। आरोप लगाया कि इन्हीं लोगों ने सोते समय सिर पर भारी वस्तु मारकर पति की हत्या की है।
Kanpur News Man Brutally Murdered While Sleeping Outside His House Head Smashed
धर्मेंद्र की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
घटना पर साढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। रीना ने शव को पोस्टमार्टम ले जाने से रोक दिया। पहले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी के समझाने पर मानी। करीब छह घंटे बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। एडीसीपी महेश कुमार, एसीपी रंजीत कुमार सिंह, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल पर पहुंचकर विभिन्न बिंदुओं पर जांच की। साढ़ इंस्पेक्टर अवनीश कुमार सिंह ने बताया पत्नी रीना की तहरीर पर कीरत कुमार उर्फ बड़कऊ, उसके भाई राजू व कीरत के बेटे रवि पर हत्या करने व एससी-एसटी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur News Man Brutally Murdered While Sleeping Outside His House Head Smashed
धर्मेंद्र की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
धुला आंगन, गीला सलवार और तौलिया कर रहे इशारा
साढ़ के लक्ष्मणखेड़ा गांव में हुई धर्मेंद्र पासी की हत्या में करीबी का हाथ होने की संभावना है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल से कई ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जिनके आधार पर हत्या में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ इस पहलु पर भी जांच शुरू हो गई है। पुलिस अधिकारियों के मौका मुआयना करने पर धुला हुआ आंगन, गीली सलवार और तौलिया, एक कोने पर हत्या में इस्तेमाल हुआ लकड़ी का भारी गुटका मिला है, जिनको लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से काफी कुछ साफ हो जाएगी।

 
विज्ञापन
Kanpur News Man Brutally Murdered While Sleeping Outside His House Head Smashed
धर्मेंद्र की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह पुलिस धर्मेंद्र के घर पहुंची तो उन्हें आंगन और कमरा धुला हुआ मिला। इसके लिए सबमर्सिबल पंप और पाइप का इस्तेमाल किया गया। चारपाई पर पड़े शव और कमरे के पास बना आंगन भी गीला था। कुछ पानी कमरे के अंदर रखे बक्से और मेज के नीचे मिला। आंगन के एक छोर पर बने बाथरूम में गीली सलवार और तौलिया टंगा हुआ नजर आया। पुलिस की जांच में शक की सुई नजदीकी पर घूम गई। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed