{"_id":"6821917601e0ee5a4807e38e","slug":"banda-murder-and-suicide-case-man-killed-his-wife-and-then-hanged-himself-his-child-died-of-hunger-2025-05-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: पत्नी का कत्ल कर युवक ने की खुदकुशी, भूख से तड़प-तड़पकर चार माह के मासूम की मौत; बांदा मामले पर नया अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पत्नी का कत्ल कर युवक ने की खुदकुशी, भूख से तड़प-तड़पकर चार माह के मासूम की मौत; बांदा मामले पर नया अपडेट
Mon, 12 May 2025 12:42 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बांदा
अमर उजाला नेटवर्क, बांदा
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 12 May 2025 12:42 PM IST
सार
बांदा में युवक ने पत्नी की हत्या के बाद खुदकुशी कर ली। वहीं, चार माह के मासूम की भूख से तड़प-तड़पकर मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
Banda Murder
- फोटो : अमर उजाला
बांदा के अतर्रा कोतवाली इलाके के आजाद नगर मोहल्ले में मृत मिले पति-पत्नी और बेटे के शवों का रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पति जितेंद्र की मौत हैंगिग से, पत्नी गौरा की गले और सिर में चोट लगने से मौत हुई, जबकि बच्चे की मौत भूख से होने की पुष्टि हुई है। अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर मोहल्ले में किराए पर रह रहे जितेंद्र (23), पत्नी गौरा (20) व चार माह के पुत्र बाबू के शव शनिवार को दोपहर कमरे पड़े मिले थे। आत्महत्या करने वाले जितेंद्र ने भाई के मोबाइल पर सुसाइड नोट भेजा था, जिसमें उसने सास-ससुर की प्रताड़ना से तंग होकर घटना को अंजाम देना बताया था।
दंपती की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
इस प्रकरण में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप लगाए थे। तीनों शवों का दूसरे दिन रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मासूम की मौत भूख होना पुष्ट हुई है। इससे यह साबित हो गया है कि पति जितेंद्र ने पहले अपनी पत्नी की गले और सिर में वार करके हत्या की और खुद फंदे में झूल गया।
जितेंद्र के भाई से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : संवाद
भूख से तड़प तड़पकर हुई मासूम की मौत
इससे चार माह के मासूम की घटना के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को भूख से तड़प तड़पकर मौत हो गई। चूंकि घटना के समय मकान मालिक रामकुमार प्रजापति घर में नहीं थे, इसलिए इस घटना की जानकारी किसी को नहीं हो सकी थी।

banda murder and suicide
- फोटो : amar ujala
एसपी पलाश बंसल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जितेंद्र की मौत हैगिंग, गौरा की मौत गले और सिर में चोट आने और बच्चे की मौत भूख से होने से पुष्ट हुई है। तीनों शवों का परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
दंपती की फाइल फोटो और जितेंद्र के भाई से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : संवाद
पत्नी का काटा गला, फिर खुद ने दी जान
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में घरेलू कलह से परेशान एक युवक ने पत्नी की हत्या कर दी। चार माह के मासूम बेटे का भी कमरे में शव मिला है। आरोपी युवक ने वारदात को अंजाम देने के बाद खुद भी जान दे दी। दो दिन सभी के शव कमरे के अंदर पड़े रहे। शनिवार दोपहर बदबू आने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर तीनों के शव निकाले। जानकारी के अनुसार, कालिंजर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी जितेंद्र (23) अहमदाबाद में काम करता था। वह अतर्रा के आजाद नगर में पत्नी गौरा (20) और चार माह के बेटे बाबू के साथ किराए के कमरे में रहता था।