{"_id":"6204dbac2e96750ab42e56e7","slug":"kanpur-murder-news-nine-year-old-boy-murdered-in-kanpur-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मासूम बच्चे से हैवानियत: दरिंदे ने कुकर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा, आंख में ठोंक दी कील, पुलिस की रडार पर ये लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम बच्चे से हैवानियत: दरिंदे ने कुकर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा, आंख में ठोंक दी कील, पुलिस की रडार पर ये लोग
Thu, 10 Feb 2022 03:05 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 10 Feb 2022 03:05 PM IST
विज्ञापन
kanpur murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के नर्वल में हुई नौ साल के बच्चे की हत्या के मामले में हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गईं। बच्चे के साथ कुकर्म करने के बाद सिर पर भारी वस्तु से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। डॉक्टरों ने बच्चे की बाईं आंख में ठोंकी गई कील भी निकाली।
murder in kanpur
- फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम में सिर पर वार करने से मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि पुलिस को घटनास्थल पर इस तरह का कोई आलाकत्ल बरामद नहीं हुआ है। आशंका है कि हत्यारे आलाकत्ल अपने साथ ले गए होंगे। पोस्टमार्टम के बाद शव देर शाम गांव पहुंचा। इसके बाद उसे दफना दिया गया।
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कुकर्म कर प्राइवेट पार्ट में डंडा डाला, गला भी दबाया
पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों ने स्लाइड बनाई है। कुछ दिन बाद इसकी रिपोर्ट आएगी। पोस्टमार्टम में कुकर्म की पुष्टि हुई है। दरिंदों ने बच्चे के प्राइवेट पार्ट (गुदा द्वार) में डंडा भी डाला।
पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों ने स्लाइड बनाई है। कुछ दिन बाद इसकी रिपोर्ट आएगी। पोस्टमार्टम में कुकर्म की पुष्टि हुई है। दरिंदों ने बच्चे के प्राइवेट पार्ट (गुदा द्वार) में डंडा भी डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur murder
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद आंखों में कील ठोंकी। सिगरेट से शरीर भी दागा। भारी हथियार से ताबड़तोड़ वार किए और उसको मौत के घाट उतार दिया। रिपोर्ट में यह भी पता चला कि हत्यारों ने गला भी दबाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
परिचित पर शक, गांव के दो युवक रडार पर
अभी तक की जांच में एक बात लगभग स्पष्ट हो गई कि वारदात में पीड़ित परिवार का परिचित ही शामिल है। इस संबंध में पुलिस को साक्ष्य मिले हैं। गांव के दो युवक रडार पर हैं। उनसे पूछताछ चल रही है। हालांकि कुछ लोगों पर बेंजाडीन टेस्ट कराया गया जो निगेटिव आया है। कई और पर टेस्ट होना बाकी है।

वारदात के खुलासे के लिए सर्विलांस समेत पांच टीमें लगाई गई हैं। कई संदिग्ध हिरासत में हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है। कुछ संदिग्ध नंबर भी निकाले गए हैं, जिनकी लोकेशन व अन्य डिटेल पता की जा रही है। - अजीत कुमार सिन्हा, एसपी आउटर