फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: दिल दहलाने वाली बर्बरता... जघन्य घटना से हर कोई दुखी; प्रॉपर्टी डीलर के नाबालिग बेटे के जनाजे में जन सैलाब

Sat, 08 Mar 2025 11:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 08 Mar 2025 11:07 AM IST
सार

कानपुर के अरौल थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी दो युवक 13 साल के दोस्त को बहला फुसलाकर गांव के खंडहर में ले गए। वहां बंधक बनाकर कुकर्म किया। दरिंदों ने विरोध करने पर किशोर का रस्सी से गला कस दिया। युवकों ने बर्बरता की हदें पार कर दीं।

विज्ञापन
Kanpur Murder Case Huge crowd gathered in Kanpur for funeral of 13 year old son of a property dealer In Kanpur
Kanpur Murder Case - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के अरौल थाना इलाके में 13 साल के किशोर की कुकर्म के बाद हत्या का मामला सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में मातम है। रमजान के पाक माह में हुई घटना के बाद गांव व आसपास के कई रोजेदारों ने रोजा नहीं रखा। 


सीमित संख्या में लोग जुमा की नमाज अदा करने पहुंचे। वहीं, पोस्टमॉर्टम के बाद किशोर का शव गांव पहुंचा तो प्रॉपर्टी डीलर के घर के बाहर बड़ी संख्या में लोग जुटे। 
Kanpur Murder Case Huge crowd gathered in Kanpur for funeral of 13 year old son of a property dealer In Kanpur
जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आरोपी को कोर्ट में किया पेश
फिर शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इधर, पुलिस ने हिरासत में लिए गए अली उर्फ हुसैनी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, फरार अज्जू की तलाश में दबिश दे रही है।

 
Kanpur Murder Case Huge crowd gathered in Kanpur for funeral of 13 year old son of a property dealer In Kanpur
जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हुसैनी के वालिद ने खुद को घर में किया बंद 
गिरफ्तार हत्यारोपी हुसैनी के वालिद पीर सैय्यद यूनुस अली का इलाके में बहुत सम्मान है। मदार साहब के सालाना उर्स और वार्षिक मेले में हजारों जायरीन पीर सैय्यद यूनुस अली के घर पहुंचते हैं। घटना के बाद से पीर साहब ने अपने को घर में कैद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Murder Case Huge crowd gathered in Kanpur for funeral of 13 year old son of a property dealer In Kanpur
जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यह था पूरा मामला
कुकर्म के बाद दोस्तों ने प्रापर्टी डीलर के बेटे को मार डाला, चोट के 90 निशान मिले 

कानपुर के अरौल थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी दो युवक 13 साल के दोस्त को बहला फुसलाकर गांव के खंडहर में ले गए। वहां बंधक बनाकर कुकर्म किया। दरिंदों ने विरोध करने पर किशोर का रस्सी से गला कस दिया। इसके बाद उसके सिर पर सरिये से वार कर खोपड़ी खोल डाली। पूरा शरीर पेचकस से गोदकर मार डाला। उसके शरीर पर चोट के 90 निशान मिले हैं। 
 
विज्ञापन
Kanpur Murder Case Huge crowd gathered in Kanpur for funeral of 13 year old son of a property dealer In Kanpur
किशोर की अपहरण के बाद हत्या - फोटो : amar ujala
पोस्टमार्टम में इसका खुलासा हुआ। दरिंदों ने हाथ पैर तोड़ने के साथ गुप्तांग को भी चोट पहुंचाई। हत्या के बाद शव को हाईवे के पास 40 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया। पुलिस से बचने के लिए घटना को अपहरण का रूप देने की साजिश रची। इसके तहत किशोर के मोबाइल से उसके पिता को 10 लाख रुपये की फिरौती का मैसेज भेजा। पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला खुल गया। सीसीटीवी व सर्विलांस की मदद से घटना को अंजाम देने वाले किशोर के दोस्त और इसी गांव के निवासी अजहर उर्फ अज्जू और नजर अली उर्फ हुसैनी को गिरफ्तार कर लिया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed