फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Murder: कातिल अज्जू के रिश्तेदारों का इस पार्टी से कनेक्शन, आरोपी ने किए तीन निकाह; मां ने घर से निकाला

Sat, 08 Mar 2025 10:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 08 Mar 2025 10:52 AM IST
सार

कानपुर के अरौल थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी दो युवक 13 साल के दोस्त को बहला फुसलाकर गांव के खंडहर में ले गए। वहां बंधक बनाकर कुकर्म किया। दरिंदों ने विरोध करने पर किशोर का रस्सी से गला कस दिया। आरोपियों ने उसके साथ बर्बरता की हदें पार कर दीं।

विज्ञापन
Kanpur Murder Case Accused Ajju has one maternal uncle Pradhan and another SP leader
Kanpur Murder Case - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के अरौल थाना इलाके में 13 साल के किशोर की कुकर्म के बाद हत्या करने वाले कातिल दो युवकों में से एक के रिश्तेदारों का राजनीतिक कनेक्शन भी सामने आया है। किशोर की कुकर्म के बाद हत्या के मामले में आरोपी अज्जू उर्फ ओसाफ के एक मामा वर्तमान में एक ग्राम पंचायत में प्रधान हैं जबकि दूसरे सपा की जिला इकाई के पदाधिकारी हैं। सपा के विधानसभाक्षेत्र अध्यक्ष विनय यादव ने बताया कि वह पूरी घटना को लेकर नजर बनाए हुए हैं और संगठन के वरिष्ठजनों के संपर्क में हैं। चर्चा कर उचित निर्णय लिया जाएगा।
Kanpur Murder Case Accused Ajju has one maternal uncle Pradhan and another SP leader
आरोपी अज्जू - फोटो : अमर उजाला
दो को दे चुका तलाक
पुलिस के अनुसार, जांच में पता चला है कि आारोपी अज्जू ने तीन बार निकाह किए हैं। दो से उसका तलाक हो चुका है। तीसरी पत्नी से उसके दो बच्चे हैं। पुलिस का कहना है कि अज्जू के पत्नी व दोनों बच्चों को कन्नौज में रिश्तेदारी में छोड़कर बरेली की ओर जाने की बात कही जा रही है। पिता के इंतकाल के बाद अज्जू की अपनी अम्मी इरफाना से भी नहीं बनी, जिसके बाद से घर से निकाल दिया गया। घर से निकाले जाने के बाद वह गांव में ही एक होटल में रह रहा था।
Kanpur Murder Case Accused Ajju has one maternal uncle Pradhan and another SP leader
जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कुकर्म के बाद दोस्तों ने प्रापर्टी डीलर के बेटे को मार डाला, चोट के 90 निशान मिले 
कानपुर के अरौल थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी दो युवक 13 साल के दोस्त को बहला फुसलाकर गांव के खंडहर में ले गए। वहां बंधक बनाकर कुकर्म किया। दरिंदों ने विरोध करने पर किशोर का रस्सी से गला कस दिया। इसके बाद उसके सिर पर सरिये से वार कर खोपड़ी खोल डाली। पूरा शरीर पेचकस से गोदकर मार डाला। उसके शरीर पर चोट के 90 निशान मिले हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Murder Case Accused Ajju has one maternal uncle Pradhan and another SP leader
जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम में इसका खुलासा हुआ। दरिंदों ने हाथ पैर तोड़ने के साथ गुप्तांग को भी चोट पहुंचाई। हत्या के बाद शव को हाईवे के पास 40 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया। पुलिस से बचने के लिए घटना को अपहरण का रूप देने की साजिश रची। इसके तहत किशोर के मोबाइल से उसके पिता को 10 लाख रुपये की फिरौती का मैसेज भेजा।
विज्ञापन
Kanpur Murder Case Accused Ajju has one maternal uncle Pradhan and another SP leader
जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला खुल गया। सीसीटीवी व सर्विलांस की मदद से घटना को अंजाम देने वाले किशोर के दोस्त और इसी गांव के निवासी अजहर उर्फ अज्जू और नजर अली उर्फ हुसैनी को गिरफ्तार कर लिया गया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed