फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मधु कपूर हत्याकांड: दरवाजा खुला, इधर-उधर देखा फिर फ्लैट में दाखिल हुए बदमाश, सीसीटीवी फुटेज से चौंकाने वाला खुलासा

Fri, 18 Feb 2022 12:56 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 18 Feb 2022 12:56 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Madhu Kapoor Murder Case Big revealing of CCTV footage
Madhu Kapoor Murder Case - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में मधु कपूर हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस दो पहलुओं पर तफ्तीश कर रही है। क्या बदमाशों का मकसद केवल हत्या करना था या इरादा लूटपाट का ही था लेकिन विरोध करने पर मार दिया। इन दोनों बिंदुओं पर अलग-अलग टीमें जांच कर रही हैं। स्वरूपनगर स्थित कॉनकॉर्ड अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 307 में सोमवार की रात ज्योतिषी मधु कपूर (68) की हत्या कर दी गई थी। तफ्तीश में सामने आया था कि घर से जेवरात व नकदी भी गायब है। पूरा सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस को इस दौरान एक डिजिटल लॉकर मिला था। जिसमें सवा सात लाख रुपये व चांदी के 25 सिक्के थे। मृतका की एक अंगुली में सोने की अंगूठी भी मिली थी। वहीं सीसीटीवी फुटेज में बदमाश कोई बैग आदि ले जाते नहीं दिख रहे हैं। इस वजह से तफ्तीश दूसरी दिशा में भी शुरू की गई है। एडीसीपी पश्चिम बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि इन साक्ष्यों के आधार पर इस आशंका पर भी जांच की जा रही है कि शायद बदमाशों का मकसद सिर्फ मधु की हत्या करना ही था। 
Kanpur Madhu Kapoor Murder Case Big revealing of CCTV footage
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसलिए ये पता किया जा रहा है कि क्या कभी मधु या उनके परिवार वालों से किसी से कोई रंजिश रही है या नहीं। इसलिए इस बिंदु पर भी गहनता से छानबीन की जा रही है।

 
Kanpur Madhu Kapoor Murder Case Big revealing of CCTV footage
मधु कपूर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
जब यकीन हो गया फ्लैट में केवल मधु हैं, तब दाखिल हुए थे बदमाश
मधु कपूर हत्याकांड को अंजाम देने वाले बदमाशों ने जब पूरी तस्दीक कर ली कि फ्लैट के भीतर केवल मधु व नौकरानी हैं, उसके बाद ही वे दाखिल हुए थे। इसका खुलासा फ्लैट के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से हुआ है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Madhu Kapoor Murder Case Big revealing of CCTV footage
मधु कपूर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
फ्लैट के गेट के बाहर और भीतर कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस ने इन दोनों के फुटेज जुटाए हैं। जिससे बदमाशों का पूरा हुलिया साफ हुआ है। एक बदमाश काली जैकेट पहने हुए है तो दूसरे ने हुडी पहन रखी थी। दोनों ने अपने मास्क नहीं उतारे थे। सोमवार रात करीब आठ बजे नौकरानी के दरवाजा खोलने पर दोनों तुरंत भीतर नहीं जाते हैं। 2 मिनट 2 सेकेंड तक वह वहीं रहते हैं। जब यकीन हो जाता है अंदर सिर्फ मधु हैं इसके बाद भीतर जाते हैं।
विज्ञापन
Kanpur Madhu Kapoor Murder Case Big revealing of CCTV footage
मधु कपूर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
बदमाश ने बंद किया था दरवाजा
फ्लैट के भीतर लगे सीसीटीवी में बदमाश कैद हुए हैं। फुटेज में जैकेट पहने बदमाश आगे रहता है। उसके पीछे सावित्री। आखिर में दूसरा बदमाश आता है। वही दरवाजा बंद कर देता है। उसके बाद दोनों कमरे में जाकर चाकू के बल पर पहले सावित्री को बंधक बनाते हैं फिर मधु पर बर्बरता कर हत्या करते हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed