{"_id":"5ea4724a8c52a9116e66fa69","slug":"kanpur-lockdown-news-in-hindi-vegetable-market-at-night-in-kanpur-coronavirus-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanpur: रात में खरीद फरोख्त की अंधी दौड़ खींच रही मौत की ओर, कोरोना संक्रमण काल में विचलित करतीं ये तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: रात में खरीद फरोख्त की अंधी दौड़ खींच रही मौत की ओर, कोरोना संक्रमण काल में विचलित करतीं ये तस्वीरें
Sun, 26 Apr 2020 07:39 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 26 Apr 2020 07:39 AM IST
विज्ञापन
कानपुर में लॉकडाउन की उड़ रहीं धज्जियां
- फोटो : अमर उजाला
एक तरफ जहां पूरा देश इस वक्त कोरोना को हराने में जी-जान से लगा है वहीं कुछ जगहों पर कई लोग इसे विफल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है उत्तर प्रदेश के कानपुर में। दरअसल कानपुर में चकरपुर सब्जी मंडी में शासन द्वारा जारी सोशल डिस्टेंसिंग के निर्देश पर जिला प्रशासन पानी फेर रहा है।
कानपुर में लॉकडाउन की उड़ रहीं धज्जियां
- फोटो : अमर उजाला
हकीकत यह है कि अब सोशल डिस्टेंस को रात के अंधेरे में छिपाया जा रहा है। दिन का उजाला पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की सख्ती के बीच सन्नाटे में ही गुजरता है, जनता दिन में शासन, प्रशासन के कोरोना नियंत्रण को बने तमाम नियम, कानूनों का दंश झेल रही है।
कानपुर में लॉकडाउन की उड़ रहीं धज्जियां
- फोटो : अमर उजाला
वहीं चकरपुर सब्जी मंडी में रात 10 बजते ही व्यापारियों का सब्जी मंडी में पहुंचना शुरू हो जाता है और दो बजे से किसान भी बड़ी संख्या में मंडी आ जाते हैं। इसके अलावा फुटकर में सब्जी बेचने वाले दुकानदारों की भीड़ भी मंडी में पहुंचना शुरू हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर में लॉकडाउन की उड़ रहीं धज्जियां
- फोटो : अमर उजाला
सैकड़ों की संख्या में फुटकर दुकानदार दोपहिया वाहन, ठेलिया लेकर पहुंचने लगते हैं। इसके अलावा सब्जियां लाने ले जाने के लिए दर्जनों ई रिक्शा धमाचौकड़ी करने लगते हैं। फल और सब्जी मंडी आधी रात से ही गुलजार हो जाती है और खरीद फरोख्त की अंधी दौड़ में कोरोना से बचाव को बताए गए सोशल डिस्टेंसिंग के फॉर्मूले की धज्जियां उड़ती नजर आती हैं।
विज्ञापन
कानपुर में लॉकडाउन की उड़ रहीं धज्जियां
- फोटो : अमर उजाला
क्या दुकानदार, क्या व्यापारी और क्या किसान, होड़ में एहतियात बरतना बिल्कुल भूल जाते हैं। तड़के तीन बजे मंडी के हालात देखकर लगता है कि शायद इन लोगों को यह गलतफहमी है कि रात में संक्रमण का खतरा नहीं है।