फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर में 13 नए कोरोना संक्रमित, पांच सिपाहियों समेत 21 पॉजिटिव, सभी हॉटस्पॉट से, 167 पहुंचा आंकड़ा

Sun, 26 Apr 2020 12:01 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 26 Apr 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
coronavirus update: Corona is spreading fast in Kanpur
कानपुर में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना - फोटो : amar ujala
कानपुर में शनिवार को पांच पुलिसकर्मियों समेत 21 लोगों में कोरोना की पुष्टि होने के साथ ही शहर में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 167 पहुंच गया। शनिवार दोपहर में आई रिपाेर्ट में छह और शाम को आई रिपोर्ट में दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसमें से एक पत्रकार भी है। वहीं शनिवार देर रात आई रिपोर्ट में और 13 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है।


 
coronavirus update: Corona is spreading fast in Kanpur
हॉटस्पॉट इलाकों की निगरानी - फोटो : amar ujala
मसवानपुर नए हॉटस्पॉट के रूप में सामने आया है। खास बात है कि अब यह नहीं पता चल पा रहा कि कुछ पॉजिटिव आए मरीजों को संक्रमण मिला कहां से, क्योंकि वे किसी संक्रमित के संपर्क में भी नहीं आए। इससे अंदेशा पैदा होता है कि संक्रमण कम्यूनिटी स्प्रेड की तरफ बढ़ रहा है। 

 
coronavirus update: Corona is spreading fast in Kanpur
लॉकडाउन में कुछ ऐसा है हाल - फोटो : amar ujala
दोपहर को आई रिपोर्ट में अनवरगंज थाने के दो सिपाही और अनवरगंज सीओ कार्यालय के एक सिपाही में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा रोशन नगर में पिछले दिनों हार्टअटैैक से मरे कोरोना संक्रमित के दो नजदीकियों में भी पुष्टि हुई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus update: Corona is spreading fast in Kanpur
लॉकडाउन का ये है हाल - फोटो : amar ujala
इससे क्षेत्र मेें और लोगों के भी संक्रमित होने की आशंका है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क की हिस्ट्री भी खंगालने में जुटा है। पता किया जा रहा है कि इन्हें संक्रमण मिला कहां से। यहां जमातियों के संपर्क का मामला भी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।

 
विज्ञापन
coronavirus update: Corona is spreading fast in Kanpur
घर से खूब निकले लोग - फोटो : amar ujala
इसी तरह मसवानपुर में कोरोना पुष्ट रोगी के संपर्क के संबंध में पता किया जा रहा हैै। कुछ और रोगी मिले हैं जिनके बारे में पता नहीं चल पा रहा है कि संक्रमण कैसे मिला। बेगमपुरवा में संक्रमित आई महिला के बारे में भी नहीं पता चल पा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed