फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Transplant: सिर में सूजन... चेहरा नीला, ब्लड शुगर 350 और हार्ट रेट 136; विनीत की मौत पर सामने आए ये तथ्य

Tue, 27 May 2025 12:42 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 27 May 2025 12:42 PM IST
सार

कानपुर में हेयर ट्रांसप्लांट मामले में नया खुलासा हुआ है। हेयर ट्रांसप्लांट से पहले प्रोटोकॉल का पालन नहीं हुआ। हेयर प्लांट से पहले सेंसिटिविटी टेस्ट होता तो विनीत की जान बच जाती। स्वास्थ्य विभाग की कमेटी की जांच में यह तथ्य सामने आए हैं।

विज्ञापन
Kanpur Hair Transplant case Swelling in head face blue blood sugar 350 New revelation in post-mortem report
Hair Transplant Scam - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के हेयर ट्रांसप्लांट के विनीत दुबे की मौत के मामले में जांच कमेटी ने डॉक्टरों के बयान दर्ज किए। इलाज के अभिलेखों में मौत का कारण सेप्टिक और एनाफिलैक्टिक शॉक बताया गया। इससे सवाल खड़ा हुआ कि अगर विनीत के हेयर ट्रांसप्लांट करने में प्रोटोकॉल का पालन होता और सेंसिटिविटी टेस्ट कर लिया जाता तो यह नौबत न आती है। एनाफिलैक्टिक शॉक किसी रसायन से तीव्र और जानलेवा एलर्जिक प्रक्रिया होती है।


सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की जांच कमेटी ने रिपोर्ट तैयार कर ली है। कमेटी अभी कुछ और बिंदुओं पर जांच करेगी। इसी वजह से सीएमओ को रिपोर्ट नहीं सौंपी गई। इस संबंध में प्लास्टिक सर्जन की भी राय लेने के संबंध में विचार किया जा रहा है।
 
Kanpur Hair Transplant case Swelling in head face blue blood sugar 350 New revelation in post-mortem report
Hair Transplant Scam - फोटो : अमर उजाला
अभिलेखों की जांच से पता चला कि एनाफिलैक्टिक शॉक से ही विनीत दुबे मल्टी ऑर्गन फेल्योर की स्थिति में गए। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में बताया गया कि विनीत के सिर में द्रव्य भरा था। विसरा के साथ इसे भी जांच के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम शिवराजपुर सीएचसी के डॉ. पियूष ने किया। 

 
Kanpur Hair Transplant case Swelling in head face blue blood sugar 350 New revelation in post-mortem report
विनीत दुबे की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
कमेटी ने उनके भी बयान दर्ज किए। इसके अलावा विनीत का चेहरा नीला पड़ गया था। सिर पर बाल नहीं थे। सिर पर टांकों के निशान मौजूद रहे। आंतरिक परीक्षण में मस्तिष्क की झिल्लियों, फेफड़ों, तिल्ली, गुर्दों में सूजन पाई गई। सिर के बाएं भाग में छिले होने और खुरचने के निशान मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Hair Transplant case Swelling in head face blue blood sugar 350 New revelation in post-mortem report
डॉ. अनुष्का तिवारी - फोटो : संवाद
हेयर ट्रांसप्लांट के बाद 36 घंटे जिंदा नहीं रह पाए विनीत
हेयर ट्रांसप्लांट कराने के बाद विनीत 36 घंटे भी जिंदा नहीं रह पाएं। निजी अस्पताल से मिले दस्तावेजों के अनुसार रोगी को पहले छपेड़ा पुलिया स्थित अस्पताल लेकर गए और उसके बाद सर्वोदय नगर के निजी अस्पताल में 14 मार्च 2025 को भर्ती कराया। फिजीशियन के अनुसार रोगी एंबु बैग के साथ आया था, उसे देखकर तुरंत ही आईसीयू में भेज दिया। 

 
विज्ञापन
Kanpur Hair Transplant case Swelling in head face blue blood sugar 350 New revelation in post-mortem report
मयंक कटियार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
अस्पताल ने कमेटी को भेजे दस्तावेजों में जिक्र किया कि 13 मार्च को इंपायर क्लीनिक में हेयर ट्रांसप्लांट हुआ। तबियत बिगड़ी और अगले दिन रोगी अस्पताल में भर्ती हुआ।वो एक अन्य अस्पताल से सहायक वेंटीलेशन पर आया था। उसे सीपीआर दिया गया। रोगी बेहोश था। रोगी की 15 मार्च 2025 को सुबह 05 बजकर 07 मिनट पर मौत हो गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed