फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Transplant: डॉ. अनुष्का से होती थी इंजीनियरों की बात, मिले चौंकाने वाले सबूत; कॉल डिटेल से सामने आया सच

Wed, 21 May 2025 10:18 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 21 May 2025 10:18 AM IST
सार

कानपुर के हेयर ट्रांसप्लांट मामले में दोनों इंजीनियरों और डॉक्टर की कॉल डिटेल से बड़ा सच सामने आया है। दोनों इंजीनियरों से डॉ. अनुष्का की बात होती थी। डॉक्टर की लोकेशन भी क्लीनिक में मिली है। अनुष्का ने पुलिस को भेजे पत्र में कहा था कि दोनों का हेयर ट्रांसप्लांट नहीं किया है।

विज्ञापन
Kanpur hair transplant case Call details revealed Engineers used to talk to Dr Anushka
Hair Transplant Scam - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के हेयर ट्रांसप्लांट मामले की जांच में पुलिस को अहम सबूत मिले हैं। पुलिस ने डॉक्टर और दोनों मृतक इंजीनियरों की कॉल डिटेल निकलवाई तो दोनों से डॉक्टर अनुष्का की बातचीत होने की बात पुष्ट हो गई है। साथ ही दोनों इंजीनियरों की लोकेशन भी क्लीनिक में मिली है। इससे अंदेशा है कि दोनों ने डॉ. अनुष्का के क्लीनिक में ही हेयर ट्रांसप्लांट कराया। वहीं, अनुष्का ने मई के पहले सप्ताह में पुलिस को डाक से पत्र भेजकर बताया था कि उसने दोनों का हेयर ट्रांसप्लांट नहीं किया है।


मामले में डॉ. अनुष्का की गिरफ्तारी की तैयारी में जुटी पुलिस साक्ष्य एकत्र करने में तेजी बरत रही है। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायतों की जांच के लिए दोनों इंजीनियरों की कॉल डिटेल निकाली तो पता चला कि दोनों ने डॉक्टर से कई बार संपर्क किया। 
Kanpur hair transplant case Call details revealed Engineers used to talk to Dr Anushka
Hair Transplant - फोटो : अमर उजाला
दो से पांच मिनट तक डॉक्टर से बात करने की बात सामने आई है। डीसीपी पश्चिम दिनेश त्रिपाठी का कहना है कि हेयर ट्रांसप्लांट के बाद जान गंवाने वाले दोनों इंजीनियरों विनीत दुबे, मयंक कटियार और डॉ. अनुष्का की कॉल डिटेल निकाली गई है। इससे पता चला कि दोनों ने डॉ. अनुष्का के क्लीनिक में ही हेयर ट्रांसप्लांट कराया। साथ ही दोनों उनसे लगातार संपर्क में थे। क्लीनिक में दोनों की लोकेशन मिलने पर विवेचक ने इसे महत्वपूर्ण साक्ष्य मानते हुए विवेचना में शामिल किया है।
Kanpur hair transplant case Call details revealed Engineers used to talk to Dr Anushka
Hair Transplant Scam - फोटो : अमर उजाला
कर्मचारियों और ट्रांसप्लांट करा चुके लोगों ने दर्ज कराए बयान
डीसीपी ने बताया कि विवेचक ने अब तक क्लीनिक में काम करने वाले तीन कर्मचारियों और पूर्व में हेयर ट्रांसप्लांट कराने वाले तीन अन्य लोगों के भी बयान दर्ज किए हैं। हालांकि तीनों मरीजों ने केस से दूर रखने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur hair transplant case Call details revealed Engineers used to talk to Dr Anushka
Hair Transplant - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में मिल रही डॉक्टर की लोकेशन
डॉ. अनुष्का का मायका हरियाणा के रोहतक में है। पहले उसके रोहतक में होने का अनुमान लगाया जा रहा था। अब पुलिस को मिली नई जानकारी के मुताबिक अनुष्का की वाराणसी और प्रयागराज में मददगारों से लगातार बात हो रही है। इन दोनों जगहों पर टीमें भेजी गई हैं। डॉक्टर और उसके पति ने जिन लोगों से बातचीत की है, उनमें से कुछ के नंबर सर्विलांस पर लगे हैं।
विज्ञापन
Kanpur hair transplant case Call details revealed Engineers used to talk to Dr Anushka
Hair Transplant Scam - फोटो : अमर उजाला
समझौते का दबाव बना रहे डॉक्टर के अधिवक्ता : जया
पुलिस चाहे तो 24 घंटे में डॉक्टर अनुष्का तिवारी की गिरफ्तारी हो सकती है। अनुष्का एक अधिवक्ता के जरिये अपना पक्ष दे रही हैं। डिग्री भेज रही हैं। डॉक्टर के अधिवक्ता समझौते का दबाव बना रहे हैं। यही नहीं पुलिस को समझौता कराने के लिए बोल रही हैं, लेकिन पुलिस उनकी गिरफ्तारी करने के बजाय पूछताछ में लगी है। यह आरोप पनकी पावर हाउस निवासी मृतक इंजीनियर विनीत दुबे की पत्नी जया ने लगाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed