{"_id":"62aff39a146d416d9b778eb7","slug":"kanpur-firing-on-police-son-daughter-in-law-taken-hostage-40-rounds-fired-at-police-three-policemen-injured","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanpur Firing On Police: कानपुर में होता एक और बिकरू कांड, छह थानों की पुलिस पर आरके दुबे ने दागीं 40 गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Firing On Police: कानपुर में होता एक और बिकरू कांड, छह थानों की पुलिस पर आरके दुबे ने दागीं 40 गोलियां
Mon, 20 Jun 2022 10:38 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 20 Jun 2022 10:38 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Firing On Police
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के श्याम नगर सी ब्लॉक में मानसिक तनाव से परेशान एक व्यक्ति आरके दुबे (55) ने रविवार को बहू और बेटे को बंधक बनाने के बाद पुलिसकर्मियों पर अपनी दोनाली बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग की। छर्रे लगने से दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। दो घंटे में सिरफिरे ने छत से 40 राउंड फायर झोंक डाले। बड़ी मशक्कत के बाद डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार बातचीत कर उसको समझा सके। तब वह घर के भीतर दाखिल हुए और तत्काल आरोपी को हिरासत में लेकर बेटे-बहू को बचाया। आरोपी मानसिक तनाव में था। इस दौरान पुलिस ने एक भी गोली नहीं चलाई। पुलिस के मुताबिक आरके दुबे का बेटे सिद्धार्थ व बहू भावना से विवाद चल रहा है। रविवार को किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। दोपहर करीब एक बजे भावना ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो आरके दुबे ने छत से फायरिंग शुरू कर दी। तीन पुलिसकर्मियों को छर्रे लग गए। भीतर से चीख पुकार की आवाज सुनाई दे रही थी।
Kanpur Firing On Police
- फोटो : अमर उजाला
पता चला कि आरके दुबे ने सिद्धार्थ और भावना को बंधक बना लिया है। जानकारी होने पर डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार, एडीसीपी पूर्वी राहुल मिठास, एसीपी कैंट, एसीपी कोतवाली समेत छह थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। इस दौरान रुक-रुककर आरोपी फायरिंग करता रहा। दूसरी तरफ डीसीपी पूर्वी उसको समझाने में जुटे रहे।
Kanpur Firing On Police
- फोटो : अमर उजाला
करीब दो घंटे तक उसको समझाया। किसी तरह से उसने गोलियां दागनी बंद की। तब पुलिस घर के भीतर दाखिल हुई। आरके दुबे से असलहा लेने के साथ ही उसे दबोच लिया। कमरे में बंद बेटे बहू को बाहर निकाला। आरोपी के पास से पुलिस को 50 कारतूस मिले और करीब 40 खोखे बरामद किए। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Firing On Police
- फोटो : अमर उजाला
जिधर पुलिस दिखी, उधर गोली दागी
आरके दुबे ने पड़ोसियों के घरों को भी निशाना बनाया। तीन चार मकानों पर गोलियां चलाईं। पुलिसकर्मी उस पर काबू पाने के लिए आसपास के घरों की छत पर चढ़ रहे थे। ऐसे में जिधर पुलिस वालों को देखता गोली चला देता।
आरके दुबे ने पड़ोसियों के घरों को भी निशाना बनाया। तीन चार मकानों पर गोलियां चलाईं। पुलिसकर्मी उस पर काबू पाने के लिए आसपास के घरों की छत पर चढ़ रहे थे। ऐसे में जिधर पुलिस वालों को देखता गोली चला देता।
विज्ञापन
Kanpur Firing On Police
- फोटो : अमर उजाला
पड़ोस के मकान की छत पर खड़े इंस्पेक्टर अमित भड़ाना पर निशाना साध गोली चलाई तो वह बाल बाल बच गए। गोली रेलिंग के शीशे पर जाकर टकराई। इसी तरह से सामने वाले घर पर भी गोलियां दागीं। चकेरी थाने व पीआरवी की गाड़ियों पर भी गोलियां लगी। आरोपी की पत्नी भी उसका साथ दे रही थी। पुलिस उस पर भी कार्रवाई करेगी।