{"_id":"6726e93c6ee6a3dbee02573c","slug":"kanpur-fire-broke-out-news-house-was-searched-twice-in-search-of-businessman-son-harsh-2024-11-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर अग्निकांड: इसलिए कारोबारी का घर दो बार खंगाला गया... और भयावह हो सकता था मौत का तांडव; देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर अग्निकांड: इसलिए कारोबारी का घर दो बार खंगाला गया... और भयावह हो सकता था मौत का तांडव; देखें तस्वीरें
Sun, 03 Nov 2024 10:03 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 03 Nov 2024 10:03 AM IST
सार
कानपुर में एक आलीशान मकान में मंदिर के दीये से भीषण आग लग गई। आग से मकान गैस चैंबर बन गया। दम घुटने से कारोबारी, पत्नी और नौकरानी की मौत हो गई। कारोबारी के घर को दो बार खंगाला गया था।
विज्ञापन
Kanpur Fire
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के पांडुनगर निवासी कारोबारी के घर आग और धुएं के चलते हुआ मौत का तांडव और भयावह हो सकता था। विदेश में पढ़ाई कर रहा कारोबारी संजय का बेटा हर्ष कुछ दिन पहले ही दिवाली के लिए घर आया। गुरुवार को दीपावली की पूजा के बाद हर्ष कंपनीबाग चौराहे के पास स्थित एमराल्ड अपार्टमेंट निवासी दोस्त के घर दिवाली पार्टी में शामिल होने चला गया। यह बात संजय और कनिका के अलावा कोई नहीं जानता था। यही वजह है कि जब भतीजी के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग बचाने के लिए जुटे तो सबसे पहले संजय और कनिका को तो बाहर निकलकर अस्पताल भेज दिया गया, लेकिन बेटा हर्ष नहीं दिखा।
आग पर काबू पाते दमकलकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
दमलकर्मियों ने दो बार खंगाला घर
इस बीच दमकल कर्मी जब घर में दाखिल हुए तो उन्हें नौकरानी छवि और विदेशी बिल्ली के शव तो मिले लेकिन और कोई नहीं दिखा। इसपर रिश्तेदारों ने दमकल कर्मियों से हर्ष के न दिखने पर फिर से खोज करने के लिए कहा। दमकल कर्मियों ने फिर से पूरा घर छान मारा लेकिन हर्ष का पता नहीं चला। रिश्तेदारों की परेशानी के बीच हर्ष घर पहुंच गया तो उसे देखकर सबने राहत की सांस ली।

बेटे ने दी माता-पिता को मुखाग्नि
कारोबारी संजय श्याम दसानी व उनकी पत्नी कनिका का शव शुक्रवार को पोस्टमाॅर्टम के बाद उनके पांडुनगर स्थित घर ले जाया गया। वहां कई राजनैतिक दलों के नेताओं, बड़ी संख्या कारोबारियों के साथ ही परिजनों ने अंतिम दर्शन किए। भैरोघाट में इकलौते बेटे हर्ष ने माता-पिता को मुखाग्नि दी। वहीं, पांडुनगर में ही रहने वाली छवि का भी भैरोघाट पर अंतिम संस्कार हुआ।

इसी घर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
तीन मंजिला घर में रहता था परिवार
कारोबारी संजय श्याम दासानी, पत्नी, बेटे और नौकरानी के साथ पांडुनगर में तीन मंजिला घर में रहते थे। घर का निचला तल संजय के भाई ललित श्याम दसानी का है। वर्तमान में वह परिवार संग कंपनीबाग स्थित एक अपार्टमेंट में रहते हैं। उनके घर में ताला बंद है। पहली मंजिल में संजीव परिवार के साथ रहते थे। तीसरे तल पर संजीव के चचेरे भाई कमलेश पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते हैं।

दंपती का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
दम घुटने से गई तीनों की जान
शुक्रवार को तीनों का पोस्टमॉर्टम हुआ। रिपोर्ट में संजय श्याम दसानी, उनकी पत्नी कनिका और नौकरानी छवि की दम घुटने की पुष्टि हुई। आग लगने के दौरान कई जलती हुई चीज गिरने से संजय के हाथ झुलस गया था। बाकी किसी का शरीर कहीं भी झुलसा नहीं था।