{"_id":"5f1009728ebc3e63bd170ae6","slug":"kanpur-encounter-was-shashikant-s-wife-manu-involved-in-the-conspiracy-with-vikas-dubey","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर एनकाउंटर: क्या शशिकांत की पत्नी मनु थी विकास दुबे की साजिश में शामिल, हर रोज सामने आ रहे हैं सबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर एनकाउंटर: क्या शशिकांत की पत्नी मनु थी विकास दुबे की साजिश में शामिल, हर रोज सामने आ रहे हैं सबूत
Thu, 16 Jul 2020 02:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 16 Jul 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे और उसके पांच साथियों को मुठभेड़ में ढेर करने के बाद पुलिस हर उस शख्स की तलाश में है जिसने विकास का साथ दिया। ऐसे में विकास दुबे के ममरे भाई शशिकांत की गिरफ्तारी के बाद से उसकी पत्नी मनु के ऑडियो वायरल हो रहे हैं।
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
पुलिस दावा कर रही है कि मनु को इस सब की पहले से ही जानकारी थी पर उसने पुलिस को कुछ नहीं बताया और गुमराह करती रही है। पुलिस ने विकास दुबे के सभी फरार साथियों की पत्नियों के मोबाइल कब्जे में लेकर उन्हें खंगालना शुरु कर दिया है। जिससे पुलिस को विकास दुबे और उसके साथियों से जुड़े कुछ अहम सबूत हाथ लगे हैं। पुलिस का कहना है कि मनु भी विकास के साथ उसकी साजिश में शामिल थी।
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने शशिकांत की पत्नी की भूमिका संदिग्ध मिलने के बाद आठ पुलिसकर्मियों की हत्या में फरार अन्य आरोपियों के घर में दोबारा छापेमारी की। उनके घर में मौजूद महिलाओं से पूछताछ शुरू कर दी गई है। सभी के मोबाइल जांच के लिए कब्जे में लिए हैं। कॉल डिटेल चेक की जा रही है। अगर आरोपियों की मदद में उनकी संलिप्तता मिली तो उन्हें भी जेल भेजा जाएगा। विकास दुबे के ममरे भाई शशिकांत पांडेय की पत्नी मनु उर्फ पिंकी तीन कॉल रिकॉर्डिंग वायरल होने के बाद जांच के दायरे में आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में विकास का गुर्गा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने उससे घंटों पूछताछ की, लेकिन सास की तबीयत खराब होने के चलते हिरासत में नहीं लिया। जांच में साक्ष्य छिपाने और आरोपियों को सहयोग देने में उसकी भूमिका सामने आ रही है। बिकरू कांड के अगले ही दिन पुलिस ने विकास के मामा प्रेम प्रकाश पांडेय को एनकाउंटर में मार गिराया था। उसके बेटे शशिकांत पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उसकी पत्नी मनु के मोबाइल से कई अहम साक्ष्य मिले हैं।
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
कॉल रिकॉर्डिंग से साफ हुआ है कि वारदात के बाद उसने पति की मदद की और साक्ष्य छिपाने में सहयोग किया। झूठ बोलकर लगातार पुलिस को गुमराह करती रही। इसके चलते चौबेपुर पुलिस ने उससे घंटों पूछताछ की है। एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मनु के भूमिका की जांच की जा रही है। उसके खिलाफ साक्ष्य मिले हैं। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई तय होगी।