फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Exclusive: पुलिस कर्मियों को क्रूर मौत देकर साइकिल से भागा था कुख्यात विकास दुबे, हुआ बड़ा खुलासा

Wed, 08 Jul 2020 05:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 08 Jul 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
kanpur encounter news: Vikas dubey run away from cycle
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
चौबेपुर के बिकरू गांव में सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों का हत्यारा विकास दुबे मुठभेड़ के बाद खेतों के रास्ते साइकिल से फरार हुआ। शिवली पहुंचकर अपने परिचित से बाइक ली और वहां से लखनऊ निकला। शिवली में ही उसने अपना मोबाइल बंद किया। उधर, उसकी पत्नी की आखिरी लोकेशन चंदौली में मिली है।


kanpur encounter news: Vikas dubey run away from cycle
kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
इससे बेटे समेत तीनों के पूर्वांचल में होने या वहां से नेपाल भाग जाने की आशंका बढ़ गई है। यह पूरी जानकारी सर्विलांस, क्राइम ब्रांच और स्वॉट टीम ने जुटाई है। दो जुलाई को रात पौने एक बजे से करीब डेढ़ बजे तक मुठभेड़ चली। दो सवा दो बजे एसएसपी समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंचे थे। तब तक विकास और उसके गुर्गे फरार हो चुके थे।

 
kanpur encounter news: Vikas dubey run away from cycle
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
पुलिस सूत्रों के मुताबिक बदमाश अपने-अपने साधन से अलग-अलग फरार हुए। हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि विकास साइकिल से खेतों के रास्ते शिवली पहुंचा। यहां वह अपने एक करीबी के घर गया और उसकी बाइक ली। फिर मोबाइल बंद कर दिया। सर्विलांस और क्राइम ब्रांच की टीम ने इतना तो ट्रेस किया कि वह लखनऊ की तरफ भागा है। लेकिन फोन बंद हो जाने के कारण आगे किधर गया और कहां गया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur encounter news: Vikas dubey run away from cycle
kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
पहले ही घर से निकल गए थे पत्नी और लड़का
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुठभेड़ से पहले ही विकास दुबे ने लखनऊ में रहने वाली अपनी पत्नी रिचा दुबे व बेटे को जानकारी दे दी थी। वे दोनों रात करीब दो बजे घर से निकल गए। सर्विलांस ने जब रिचा की लोकेशन ट्रेस की तो पता चला कि उसने तीन जुलाई की सुबह चंदौली में अपना मोबाइल बंद किया है।
 
विज्ञापन
kanpur encounter news: Vikas dubey run away from cycle
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल के जिलों की पुलिस को अलर्ट किया गया
पुलिस अब अंदाजा लगा रही है कि विकास और उसकी पत्नी यहां से अलग-अलग चंदौली पहुंचे। वहीं तीनों मिले। यहां से एक साथ फरार हो गए। पूर्वांचल के जिलों में उनके होने की आशंका बढ़ गई है। कानपुर पुलिस ने वहां के जिलों की पुलिस से संपर्क कर अलर्ट जारी किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed