Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Car carrying SP workers returning from a meeting with MP Dharmendra Yadav overturns; one dead

कानपुर: सांसद धर्मेंद्र यादव से मिलकर लौट रहे सपा कार्यकर्ताओं की कार पलटी, एक की मौत

Mon, 09 Nov 2026 09:38 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 09 Nov 2026 09:38 PM IST
सार

Kanpur News: तेज रफ्तार वाहन से बचने के प्रयास में कार रेलिंग से टकराई। घटना में दो लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Car carrying SP workers returning from a meeting with MP Dharmendra Yadav overturns; one dead
लाल साहब यादव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार शाम अरौल स्थित फूड प्लाजा के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर लोहे की रेलिंग से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कार सवार तीन सपा कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपीडा की एंबुलेंस से तीनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने लाल साहब यादव (40) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सुरेंद्र यादव और रविंद्र चौरसिया (35) को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र के मूड़ाडिहा, पूरा बाजार निवासी सुरेंद्र यादव अपने साथी लाल साहब यादव और रौनाई थाना क्षेत्र के सलारपुर निवासी रविंद्र चौरसिया के साथ सोमवार सुबह इटावा के सैफई गए थे। तीनों सपा कार्यकर्ता बताए गए हैं। वहां सांसद धर्मेंद्र यादव से मुलाकात करने के बाद शाम को कार से घर लौट रहे थे। कार सुरेंद्र यादव चला रहे थे।
विज्ञापन


अरौल फूड प्लाजा के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन से बचने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई और पलट गई। हादसे के बाद तीनों कार में फंस गए। सूचना पर पहुंचे यूपीडा के सुरक्षाकर्मियों ने कार को सीधा कर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed