{"_id":"5f04cdcc8ebc3e42de779013","slug":"kanpur-encounter-vikas-dubey-planned-everything-before-the-encounter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanpur Encounter Case: विकास ने पहले ही रच डाली थी पुलिस कर्मियों को दर्दनाक मौत देने की साजिश, सामने आया सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Encounter Case: विकास ने पहले ही रच डाली थी पुलिस कर्मियों को दर्दनाक मौत देने की साजिश, सामने आया सच
Wed, 08 Jul 2020 05:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 08 Jul 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
आठ पुलिस कर्मियों को दर्दनाक मौत देने वाले कुख्यात विकास दुबे कांड में खतरनाक खुलासा हुआ है। विकास ने पुलिस वालों को मौत देने की साजिश पहले ही रच डाली थी। उसने हर एक चीज प्लान कर रखी थी। कैसे करना है और कब करना है। यह खुलासा पुलिस की पूछताछ के बाद पकड़े गए विकास के करीबियों ने किया है।
kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
विकास दुबे को अंदाजा था कि पुलिस वालों को दर्दनाक मौत देने के बाद वो बच नहीं सकता है। इसलिए उसने अपनी हर चाल को पहले से प्लान कर रखा था। फिर चाहे वो सीसीटीवी का सीसीटीवी डीवीआर गायब करना हो या फिर घटना को अंजाम देने के बाद मौके से कैसे फरार होना है। सब उसकी साजिश का हिस्सा है।
kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
चौबेपुर के बिकरू गांव में सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों का हत्यारा विकास दुबे मुठभेड़ के बाद खेतों के रास्ते साइकिल से फरार हुआ। शिवली पहुंचकर अपने परिचित से बाइक ली और वहां से लखनऊ की ओर फरार हो गया। शिवली में ही उसने अपना मोबाइल बंद किया। उधर, उसकी पत्नी की आखिरी लोकेशन चंदौली में मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
इससे बेटे समेत तीनों के पूर्वांचल में होने या वहां से नेपाल भाग जाने की आशंका बढ़ गई है। यह पूरी जानकारी सर्विलांस, क्राइम ब्रांच और स्वॉट टीम ने जुटाई है। दो जुलाई को रात पौने एक बजे से करीब डेढ़ बजे तक मुठभेड़ चली। दो सवा दो बजे एसएसपी समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंचे थे। तब तक विकास और उसके गुर्गे फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
पहले ही घर से निकल गए थे पत्नी और लड़का
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुठभेड़ से पहले ही विकास दुबे ने लखनऊ में रहने वाली अपनी पत्नी ऋचा दुबे व बेटे को जानकारी दे दी थी। वे दोनों रात करीब दो बजे घर से निकल गए। सर्विलांस ने जब ऋचा की लोकेशन ट्रेस की तो पता चला कि उसने तीन जुलाई की सुबह चंदौली में अपना मोबाइल बंद किया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुठभेड़ से पहले ही विकास दुबे ने लखनऊ में रहने वाली अपनी पत्नी ऋचा दुबे व बेटे को जानकारी दे दी थी। वे दोनों रात करीब दो बजे घर से निकल गए। सर्विलांस ने जब ऋचा की लोकेशन ट्रेस की तो पता चला कि उसने तीन जुलाई की सुबह चंदौली में अपना मोबाइल बंद किया है।