{"_id":"5f08546c8ebc3e74a76e1e7a","slug":"kanpur-encounter-vikas-dubey-encounter-news-gram-pradesh-ram-singh-yadav-searching-with-a-flashlight-and-shooting-policemen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विकास दुबे ही नहीं ग्राम प्रधान ने भी दी थी पुलिसवालों को दर्दनाक मौत, टॉर्च से ढूंढकर मार रहा था राम सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास दुबे ही नहीं ग्राम प्रधान ने भी दी थी पुलिसवालों को दर्दनाक मौत, टॉर्च से ढूंढकर मार रहा था राम सिंह
Fri, 10 Jul 2020 05:13 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 10 Jul 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला कुख्यात बदमाश विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया है। उसे कल मध्यप्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद यूपी एसटीएफ उसे कानपुर ला रही थी। कानपुर जिले से दो किलोमीटर दूर एसटीएफ की गाड़ी पलट गई। जिसके बाद विकास दुबे ने पुलिसकर्मियों के हथियार छीनकर भागने की कोशिश की।
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर एनकाउंटर के बाद उज्जैन में पकड़े गए कुख्यात विकास दुबे के पास कोई असलहा बरामद नहीं हुआ था। विकास ने वारदात को अंजाम देने के बाद जंगल में पुलिस से लूटी गई एके-47 और इंसास रायफल ठिकाने लगाई थी। फरारी काटने के दौरान वह अवैध पिस्टल और तमंचा रखे था, पकड़े जाने का खतरा होने पर उसने वो भी कहीं फेंक दिए।
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
ये खुलासा उसने पुलिस की पूछताछ में किया था। पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतारने के बाद बदमाश एक एके-47, दो इंसास, दो 9 एमएम पिस्टलें और एक ग्लॉक पिस्टल लूट ले गए थे। पुलिस ने तीन जुलाई की मुठभेड़ में दो बदमाशों को ढेर कर एक इंसास रायफल व एक ग्लॉक पिस्टल बरामद कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को फरीदाबाद में पकड़े गए बदमाशों के पास दोनों 9 एमएम पिस्टलें मिली थीं। अभी एके-47 और एक इंसास गायब है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक विकास और उसका एक साथी ये दोनों असलहे लेकर शिवली पहुंचे थे और फिर जंगलों में ठिकाने लगा दिया।
विज्ञापन
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
कई राउंड की थी हवाई फायरिंग
पुलिस सूत्रों के जरिये एक बड़ी जानकारी मिली है। एनकाउंटर में पुलिसकर्मियों को मारने के बाद विकास, अमर, और गुड्डन त्रिवेदी ने गांव के बाहर खुशी में फायरिंग की थी। विकास ने इसकी जानकारी दी है। उसका कहना था कि उस दिन उसके दुश्मन खत्म हो गए थे।
पुलिस सूत्रों के जरिये एक बड़ी जानकारी मिली है। एनकाउंटर में पुलिसकर्मियों को मारने के बाद विकास, अमर, और गुड्डन त्रिवेदी ने गांव के बाहर खुशी में फायरिंग की थी। विकास ने इसकी जानकारी दी है। उसका कहना था कि उस दिन उसके दुश्मन खत्म हो गए थे।