{"_id":"5f08298c373034006b194419","slug":"kanpur-encounter-son-said-amma-open-tv-quickly-vikas-was-killed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vikas Dubey Encounter Today: बेटा चहकते हुए बोला, अम्मा जल्दी से टीवी खोलो, विकास मारा गया है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikas Dubey Encounter Today: बेटा चहकते हुए बोला, अम्मा जल्दी से टीवी खोलो, विकास मारा गया है
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 11 Jul 2020 02:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कानपुर एनकाउंटर में शहीद हुए आठ पुलिस कर्मियों की मौत के जिम्मेदार दुर्दांत विकास दुबे को पुलिस ने मार गिराया। इस खबर को सुनते ही शिवली के एक घर में खुशी की लहर दौड़ गई। बेटा चहकते हुए अम्मा से बोला जल्दी से टीवी खोलो, विकास मारा गया है। यह वही परिवार है जिसके मुखिया पर बम से हमला कर विकास ने इनकी खुशियां छीन ली थीं।
2 of 5
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
सुना था भगवान के घर में देर है पर अंधेर नहीं यह कहावत आज आंखों के सामने साबित भी हो गई। मेरे पति का आखिर क्या कसूर था न तो विकास से दुश्मनी थी और न ही वह उसे जानते थे। लेकिन बम के हमले में इतनी दर्दनाक मौत हुई कि हम उनका शव तक नहीं देख पाए। यह कहना है शिवली निवासी रामवती मिश्रा का। जिनके पति की एक बम हमले में जान चली गई थी।
3 of 5
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
विकास मुठभेड़ में मारा गया बहुत ही अच्छा हुआ, लेकिन उसके कृत्य की सजा उसे पहले मिल गई होती तो ज्यादा खुशी मिलती। साल 2002 में लल्लन वाजपेयी के यहां हुए एक बम हमले में रामवती मिश्रा के पति श्रीकृष्ण मिश्रा और उनके साथी कौशल किशोरी तिवारी जान चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
शुक्रवार सुबह शिवली निवासी रामवती को उनके बेटे अजय ने बताया कि अम्मा टीवी खोलो देखा विकास दुबे मारा गया। जब उन्होंने खबर देखी तो बेहद खुशी हुई और बेटे से कहा कि आज तेरे पिता को सही न्याय मिल सका, जिसके लिए हम बरसों से तरस रहे थे। अजय ने बताया कि पिता की मौत के समय उनकी उम्र 23 वर्ष थी। पिता की हत्या के बाद से परिवार अंधकार में चला गया।
विज्ञापन
5 of 5
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
कैसे कमाएं, कैसे खाए कुछ भी समझ नहीं आ रहा था एक दो साल बहुत बुरे बीते और इसका जिम्मेदार सिर्फ विकास दुबे था। उस काली रात ने मेरे हंसते खेलते परिवार को आजीवन खत्म न होने वाला दर्द दिया है। लगता था कि पता नहीं इस पाप का दंड भगवान कब विकास को देगा। लेकिन आज उन्हें न्याय भगवान के दर से मिला है। वहीं उनकी पत्नी रानी व बेटा वैभव ने भी खुशी जाहिर की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।