फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ग्राउंड रिपोर्ट: एनकाउंटर के बाद गांव-गली वीरान, सैकड़ों परिवार कर गए पलायन, लोगों में दहशत का माहौल

Sun, 05 Jul 2020 01:23 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 05 Jul 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Police Encounter News: kanpur encounter news in hindi, villagers left the village after police increasing grip on vikas dubey accused of kanpur encounter case
गांव में दहशत - फोटो : अमर उजाला

कानपुर के बिकरु गांव में गुरुवार रात करीब एक बजे हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। इसमें सीओ बिल्हौर समेत आठ पुलिसकर्मी मारे गए। बदमाश विकास दुबे फरार है। पुलिस ने मुठभेड़ में उसके मामा प्रेमप्रकाश और एक रिश्तेदार अतुल को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ के 40 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। 

अमर उजाला के रिपोर्टर ने गांव में जाकर जाना कि अब वहां की स्थिति क्या है? यह जानने की कोशिश की कि लोगों के मन में क्या चल रहा? पेश है इस पर हमारी ग्राउंड रिपोर्ट...
 
Kanpur Police Encounter News: kanpur encounter news in hindi, villagers left the village after police increasing grip on vikas dubey accused of kanpur encounter case
गांव में दहशत - फोटो : अमर उजाला

एनकाउंटर के बाद बिकरू गांव वीरान हो गया है। अधिकतर मकानों में ताले पड़े हैं। गलियों में सन्नाटा पसरा है और सैकड़ों परिवार पलायन कर गए हैं। कुछ इसमें गुनहगार हैं तो कुछ पुलिस के डर से भागे हैं। एक-आध घरों में जो लोग हैं वो डरे हुए हैं। बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं ही हैं इन घरों में हैं। 

वारदात के बाद पुलिस ने गांव को छावनी बना दिया है। पुलिस, पीएसी और आरआरएफ के जवान तैनात हैं। गांव को चारों तरफ से घेर रखा है। गलियों में भी जवान तैनात हैं। विकास के घर के आसपास के सौ से अधिक मकानों में ताला पड़ा है। घटना के बाद से ये परिवार पलायन कर गए हैं। उसके रिश्तेदारों के घर तो खुले पड़े हैं। यहां से महिलाएं और बच्चे भी चले गए हैं। अधिकतर लोग पुलिस के डर से भागे हैं। इनमें से कई नामजद आरोपी भी हैं। बचने को वो सभी भागे हैं। वहीं कई ऐसे लोग भी थे जो शामिल नहीं थे लेकिन फिर भी वह फरार हो गए हैं। अब वो भी शक के दायरे में आ गए हैं।

Kanpur Police Encounter News: kanpur encounter news in hindi, villagers left the village after police increasing grip on vikas dubey accused of kanpur encounter case
गांव में दहशत - फोटो : अमर उजाला

घर खुला छोड़ भागे बदमाश
विकास के घर के आसपास उसके रिश्तेदारों के ही मकान हैं। इन मकानों से भी उस रात गोलियां चली थीं। पुलिस की कार्रवाई के बाद ये सभी फरार हो गए हैं। पुलिस डर से कई लोगों ने मकान में ताला तक नहीं लगाया। सभी मकान खुले हैं। पुलिस ने इन मकानों की तलाशी भी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Police Encounter News: kanpur encounter news in hindi, villagers left the village after police increasing grip on vikas dubey accused of kanpur encounter case
गांव में दहशत - फोटो : अमर उजाला

छतों से भी पहरा
पुलिस और पीएसी के जवान गांवों के कई घरों की छतों पर तैनात हैं। वह ऊपर से निगरानी कर रहे हैं। इसके अलावा गांव को आने वाली सड़कों पर सौ-सौ मीटर की दूरी पर फोर्स लगाया गया है। वहां से गुजरने वालों की चेकिंग हो रही है। वहीं टीमें खेतखलियानों में भी कांबिंग कर रही है।
 
विज्ञापन
Kanpur Police Encounter News: kanpur encounter news in hindi, villagers left the village after police increasing grip on vikas dubey accused of kanpur encounter case
गांव में दहशत - फोटो : अमर उजाला
अब गुरूर टूटा
अधिकरतर लोग कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। मगर जब विकास का मकान ढहाया जा रहा था तो एक दो महिलाएं अपने-अपने घरों से ताक रही थीं। उनसे बातचीत की गई तो वो बोलीं बुरे काम बुरा नतीजा होता है। अब गुरूर टूट रहा है। हालांकि वो इसके आगे कुछ नहीं बोलीं और घर के भीतर चली गईं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed