फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Encounter: विकास दुबे की पत्नी रिचा को लेकर हुआ ये बड़ा खुलासा

Mon, 06 Jul 2020 06:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 06 Jul 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter News: Big revelation about Vikas Dubey's wife Richa
विकास दुबे एवं पत्नी रिचा दुबे - फोटो : amar ujala
दहशतगर्द विकास दुबे के काले कारनामों की जानकारी उसकी पत्नी रिचा दुबे को भी है। इसलिए वह बच्चों के साथ लखनऊ में अलग रहती थी ताकि उसे या बच्चों पर कोई आंच न आए। हालांकि पर्दे के पीछे रहकर वह विकास का साथ देती थी। जब भी पुलिस विकास को घर से गिरफ्तार करती, पत्नी सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल कर देती।




 
Vikas Dubey Kanpur Encounter News: Big revelation about Vikas Dubey's wife Richa
vikas dubey news - फोटो : amar ujala
ऐसा वह एनकाउंटर के डर से करती थी। पुलिस को इस संबंध में कई साक्ष्य मिले हैं। रिचा भी अब पुलिस के रडार पर है। रिचा दुबे जिला पंचायत सदस्य है। राजनीति में उसका दबदबा सिर्फ विकास के दम पर है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वह विकास के अपराधों पर पर्दा डालती आई है। विकास कहां और किस घटना में शामिल है उसे पता रहता था।

 
Vikas Dubey Kanpur Encounter News: Big revelation about Vikas Dubey's wife Richa
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
शक है कि राजनीति में आगे बढ़ने के लिए रिचा पति विकास का साथ देती थी। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि बिकरू वाले घर में लगे कैमरे रिचा ने अपने मोबाइल से कनेक्ट कर रखे हैं। यहां की हर गतिविधि पर वो लखनऊ से नजर रखती थी। जब भी पुलिस घर से पकड़ती वह फुटेज वायरल कर देती थी। पुलिस इन सभी तथ्यों की बारीकी से जांच कर रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter News: Big revelation about Vikas Dubey's wife Richa
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
पत्नी के नाम अकूत संपत्ति
पुलिस अब विकास और उसके परिवार वालों की संपत्ति का ब्योरा जुटा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक विकास की अधिकतर संपत्ति, घर, फ्लैट समेत अन्य जायदाद पत्नी के नाम है। ये संपत्ति कई करोड़ की है। पुलिस प्रशासन मिलकर इसका पूरा लेखाजोखा जुटा रहा है।

 
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter News: Big revelation about Vikas Dubey's wife Richa
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
विकास की बदमाशी से यहां तक पहुंची
विकास पहले जिला पंचायत सदस्य रह चुका है। अब उसकी पत्नी सपा से जिला पंचायत सदस्य है। भविष्य में वह पत्नी को ब्लॉक प्रमुख बनाने का ख्वाब देख रहा था। इसके लिए वो तैयारियां भी कर रहा था। नेताओं तक विकास की पहुंच है। वहीं दर्जनों गांव के लोगों पर भी उसकी कमान है। विकास के दम पर रिचा राजनीति में यहां तक पहुंची। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed