{"_id":"5f11f39605baa545215339d9","slug":"kanpur-encounter-khusi-will-not-released-from-jail-involved-in-conspiracy-with-vikas-dubey","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर एनकाउंटर: नौ दिन की विधवा खुशी नहीं होगी जेल से रिहा, विकास दुबे के साथ साजिश में थी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर एनकाउंटर: नौ दिन की विधवा खुशी नहीं होगी जेल से रिहा, विकास दुबे के साथ साजिश में थी शामिल
Sun, 19 Jul 2020 08:05 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 19 Jul 2020 08:05 AM IST
विज्ञापन
अमर दुबे की शादी की फोटो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के बिकरू कांड में जेल भेजे गए बदमाश शशिकांत पांडेय की पत्नी मनु के खिलाफ साजिश रचने के पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं। पुलिस अब मनु को भी जेल भेजेगी। फिलहाल मनु से पूछताछ चल रही है। वहीं, नवविवाहिता खुशी भी जेल से नहीं छूटेगी। आरोप है कि दोनों को वारदात होने की जानकारी थी।
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
इसके बावजूद पुलिस को सूचना देने के बजाय साजिश में शामिल होकर दोनों ने आरोपियों का साथ दिया। बिकरू कांड के बाद मुठभेड़ में मारे गए प्रेम प्रकाश पांडेय की बहू व जेल भेजे गए शशिकांत की पत्नी मनु पांडेय के एक के बाद एक चार ऑडियो वायरल हुए थे। ये ऑडियो वारदात से पहले की तैयारी से लेकर पुलिसकर्मियों को मारने के बाद के हैं।
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
शुरू में मनु झूठ बोलकर घटनाक्रम को छिपाने में लगी थी। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरे राज उगल दिए। उसने बताया कि सबसे पहले उसके घर के दरवाजे पर विकास दुबे और अन्य आरोपियों ने मिलकर दो से तीन पुलिस कमियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। डीएसपी देवेंद्र मिश्र जान बचाने को उसके घर में कूदे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
तभी विकास, प्रेम प्रकाश पांडेय, अमर, प्रभात, बउआ भी वहां पहुंचे और डीएसपी की नृशंस हत्या कर दी थी। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि मनु के खिलाफ साक्ष्य मिले हैं। तस्दीक कराई जा रही है। जल्द उसे जेल भेजा जाएगा। जांच के लिए उसके वॉयस सैंपल के साथ वायरल रिकॉर्डिंग फोरेंसिक लैब भेजी गई है।
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
जेल में ही रहेगी खुशी
मुठभेड़ में मारे गए बदमाश अमर दुबे की 29 जून को शादी हुई थी। दो दिन बाद ही बिकरू कांड हो गया। पुलिस ने खुशी को भी साजिश रचने के आरोप में जेल भेजा था। बाद में पुलिस उसके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य न मिलने की वजह से रिहा कराने की प्रक्रिया शुरू की थी लेकिन अब पुलिस को साक्ष्य मिल गए हैं।
मुठभेड़ में मारे गए बदमाश अमर दुबे की 29 जून को शादी हुई थी। दो दिन बाद ही बिकरू कांड हो गया। पुलिस ने खुशी को भी साजिश रचने के आरोप में जेल भेजा था। बाद में पुलिस उसके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य न मिलने की वजह से रिहा कराने की प्रक्रिया शुरू की थी लेकिन अब पुलिस को साक्ष्य मिल गए हैं।