{"_id":"5f1151ccb624865b0d3f818a","slug":"kanpur-encounter-khushi-dubey-s-wedding-dance-video-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जबरिया शादी में 'छोटे छोटे भाइयों के बड़े भईया' गाने पर प्रभात के साथ झूमकर नाची थी खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबरिया शादी में 'छोटे छोटे भाइयों के बड़े भईया' गाने पर प्रभात के साथ झूमकर नाची थी खुशी
Sun, 19 Jul 2020 08:04 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 19 Jul 2020 08:04 AM IST
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास दुबे के शॉर्प शूटर अमर दुबे और खुशी की शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में खुशी छोटे छोटे भाइयों के बड़े भईया, आज बनेंगे किसी के सइयां गाने में झूमकर डांस करते हुए नजर आ रही है। वीडियो में खुशी के साथ प्रभात मिश्रा भी डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। अमर दुबे भी वीडियो में नजर आया है।
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
इससे पहले भी बिकरू कांड के आरोपी अमर दुबे की मौत के बाद उसकी शादी का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में मुखबिरी के आरोप में निलंबित दरोगा केके शर्मा (ब्राउन शर्ट में) विकास दुबे के साथ नजर आया था। दरोगा ने अमर दुबे के साथ भी फोटो खिंचवाई थी जो अब वायरल हो रही है। वीडियो में वर वधू को आशीर्वाद देने के दौरान विकास दुबे दरोगा केके शर्मा से कह रहा है डरो नहीं पास आओ।
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
वायरल वीडियो में विकास दुबे एक नवविवाहिता के साथ फोटो खिंचवाता दिख रहा है, जिसमें वो कहता है कि वो बैठकर नहीं, खड़े होकर ही फोटो खिंचवाता है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो विकास के गुर्गे अमर दुबे और खुशी की शादी का है। कानपुर कांड के कुछ दिन पहले ही अमर और खुशी की शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
शादी के 9 दिन बाद ही अमर पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। बहरहाल, वायरल वीडियो में नवविवाहिता कहती है कि मामा (विकास दुबे को) साथ में बैठकर एक फोटो खिंचवा लो। इस पर विकास दुबे बोलता है कि मैं खड़े होकर फोटो खिंचवाऊंगा। छह सेकेंड के इस वीडियो को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
बता दें कि बिकरू गांव कांड के आरोपी बदमाश अमर दुबे को हमीरपुर में एसटीएफ ने मार गिराया था। पुलिस ने उसकी पत्नी खुशी को भी साजिश में शामिल होने के आरोप में जेल भेज दिया था। जांच में पता चला था कि अमर और खुशी की शादी 29 जून को हुई थी। तीस तारीख को वो बिकरू पहुंची इसके दो दिन बाद वारदात को गई। ऐसे में उसमें उसकी भूमिका नहीं मिल रही है। खुद आलाधिकारियों का भी ये कहना था कि खुशी बेगुनाह है।