फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर एनकाउंटर: ग्रामीणों ने सुनाई विकास दुबे के जुर्म की दास्तां, बयां की दहशत की कहानी, अधिकारी भी हैरान

Mon, 13 Jul 2020 09:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 13 Jul 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
kanpur encounter Judicial commission starts investigation statement for villagers
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के चौबेपुर के बिकरू कांड की जांच न्यायिक आयोग ने सोमवार से शुरू कर दी है। एकल आयोग के अध्यक्ष हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज शशिकांत अग्रवाल ने बिकरू गांव में घटनास्थल का निरीक्षण किया। विकास के जमींदोज घर का निरीक्षण करने के साथ जिस घर में डीएसपी की हत्या हुई थी और जहां पर पुलिसकर्मियों के शव जलाने की तैयारी थी, उन स्थानों की बारीकी से तफ्तीश की। इस दौरान ग्रामीणों ने विकास की दहशत और जुर्म की दास्तान सुनाई।
kanpur encounter Judicial commission starts investigation statement for villagers
बिकरू पहुंची जांच आयोग की टीम - फोटो : अमर उजाला
रिटायर्ड जज शशिकांत अग्रवाल के साथ डीएम डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी और एसएसपी दिनेश कुमार पी बिकरू गांव पहुंचे। आयोग ने सबसे पहले विकास दुबे के घर की छानबीन की। उसके बाद विकास के मामा के घर गई। यहीं पर डीएसपी देवेंद्र मिश्र की नृशंस हत्या की गई थी। वहां घर की महिलाओं से बातचीत कर उस रात की घटना के बारे में जानकारी ली। 

kanpur encounter Judicial commission starts investigation statement for villagers
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
हालांकि उन लोगों ने कुछ खास जानकारी नहीं दी। उसके बाद कुएं के पास पहुंचे। यहीं पर बदमाशों ने पांच पुलिसकर्मियों केशव एक के ऊपर एक रखे थे और उसमें आग लगाने की तैयारी की थी। मगर पुलिस फोर्स पहुंच गया था। रिटायर्ड जज को पुलिस अधिकारियों ने घटनाक्रम के बारे में पूरी जानकारी दी। उसके बाद उन्होंने सर्किट हाउस में आकर अधिकारियों के साथ बैठक की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur encounter Judicial commission starts investigation statement for villagers
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
आपराधिक इतिहास जाना, दस्तावेज लिए
एसएसपी ने विकास दुबे का आपराधिक इतिहास आयोग के सुपुर्द किया। अब तक कितने केस हैं। उनमें क्या-क्या हुआ। किसमें सजा हुई किसमे बरी हुआ। ऐसी तमाम जानकारियां दीं। साथ ही उस रात की घटना के बारे में विस्तार से बताया। घटनास्थल का नक्शा भी बनाया गया। आयोग ने महत्वपूर्ण दस्तावेज भी कब्जे में लिये हैं। केस की एफआईआर, अब तक एनकाउंटर में मारे गए बदमाशों, जेल भेजे गए आरोपियों और फरार आरोपियों के बारे में भी जानकारी ली।

 
विज्ञापन
kanpur encounter Judicial commission starts investigation statement for villagers
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
पुरानी जांचों के बारे में ली जानकारी
आयोग ने पुलिस की भूमिका को गंभीरता से लिया है। जेल भेजे गए पूर्व चौबेपुर एसओ विनय तिवारी व दरोगा केके शर्मा के कार्यकाल का विवरण लिया। उनके खिलाफ कौन-कौन सी जांचे हुईं और उनमें क्या कार्रवाई हुई। इसका भी ब्योरा लिया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed