फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिकरू कांड: दो नेताओं के होटलों में जय ने लगाए करोड़ों रुपये, भाजयुमो मंत्री पर कसेगा शिकंजा

Wed, 22 Jul 2020 01:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 22 Jul 2020 01:22 PM IST
विज्ञापन
kanpur encounter, Jai imposed crores of rupees in hotels of two leaders
जय बाजपेई - फोटो : अमर उजाला
दहशतगर्द विकास दुबे के साथी जयकांत बाजपेई ने शहर के दो नेताओं के होटलों में भी करोड़ों रुपये लगाए हैं। इसमें बड़ा हिस्सा विकास दुबे का है। उधर बिकरू कांड के बाद गाड़ियों से विकास और उसके गुर्गों को फरार कराने की साजिश में भाजयुमो के प्रदेश मंत्री समेत तीन पर शिकंजा कस सकता है। क्योंकि जिन गाड़ियों से विकास को फरार कराने की तैयारी थी, वे गाड़ियां इन्हीं तीनों की हैं।
kanpur encounter, Jai imposed crores of rupees in hotels of two leaders
जय बाजपेई - फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों के मुताबिक जय ने जिन दो होटलों में पैसा लगाया है, वे भाजपा नेताओं के हैं। पुलिस की जांच में उनके नाम भी सामने आए हैं। पुलिस अब खंगाल रही है कि वारदात से इनका कोई कनेक्शन तो नहीं। जय को बचाने से लेकर पैरवी में इनकी कोई भूमिका है या नहीं। भूमिका मिलती है तो पुलिस उनसे पूछताछ कर सकती है।

 
kanpur encounter, Jai imposed crores of rupees in hotels of two leaders
जय बाजपेई - फोटो : अमर उजाला
इनका आरोपी बनना लगभग तय
बिकरू कांड के बाद चार जुलाई को विजय नगर से तीन लावारिस कारें बगैर नंबर प्लेट के खड़ी मिली थीं। पुलिस की जांच में पता चला है कि ऑडी कार भाजयुमो के प्रदेश मंत्री प्रमोद विश्वकर्मा के नाम है। फॉर्च्यूनर राहुल सिंह व वरना कारोबारी कपिल सिंह के नाम है। इन तीनों कारों में जय का पैसा लगा था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur encounter, Jai imposed crores of rupees in hotels of two leaders
जयकांत बाजपेई पत्नी के साथ - फोटो : अमर उजाला
जांच के दायरे में न आए इसलिए दूसरों के नाम पर ले रखी थीं। एसएसपी का दावा है कि इन्हीं तीनों गाड़ियों से विकास दुबे व उसके गुर्गों को फरार कराने की तैयारी थी। गाड़ियां रवाना भी हो चुकी थीं पर, पुलिस के डर से गाड़ियां छोड़ दी थीं। पुलिस अब इन पर शिकंजा कसने की तैयारी में हैं। पुलिस इनके खिलाफ साक्ष्य जुटा रही है। 

 
विज्ञापन
kanpur encounter, Jai imposed crores of rupees in hotels of two leaders
जयकांत बाजपेई पत्नी के साथ - फोटो : अमर उजाला
कई कारोबारी व कलाकार भी जद में
जय के तीन से चार कारोबारी दोस्त भी जांच के दायरे में हैं। वहीं उसके परिचित कलाकार शुरू से ही जांच की जद में रहे हैं। उनसे पूछताछ भी हुई थी। जय के पैसों, गाड़ियों और असलहों को कलाकार ने खूब इस्तेमाल किया है। उनकी संलिप्तता है कि नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed