{"_id":"5f04788e8ebc3e4329201c49","slug":"kanpur-encounter-history-sheeter-vikas-dubey-wife-richa-connected-cctv-cameras-to-her-mobile-of-bikeru-village-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर में पुलिसकर्मियों के सीने गोलियों से हो रहे थे छलनी, विकास दुबे की पत्नी लखनऊ में देख रही थी LIVE!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में पुलिसकर्मियों के सीने गोलियों से हो रहे थे छलनी, विकास दुबे की पत्नी लखनऊ में देख रही थी LIVE!
Tue, 07 Jul 2020 06:58 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 07 Jul 2020 06:58 PM IST
विज्ञापन
कानपुर एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बिकरू में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को लेकर नया खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए राज खुलते जा रहे हैं। दहशतगर्द विकास दुबे के काले कारनामों की जानकारी उसकी पत्नी रिचा दुबे को भी है। वह पर्दे के पीछे रहकर वह विकास का साथ देती है। अपराध की दुनिया में वह विकास की हर कदम पर सहयोगी रही है।
विकास दुबे व पत्नी रिचा दुबे
- फोटो : अमर उजाला
रिचा भी अब पुलिस के रडार पर है। रिचा दुबे जिला पंचायत सदस्य है। राजनीति में उसका दबदबा सिर्फ विकास के दम पर है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वह विकास के अपराधों पर पर्दा डालती आई है। विकास कहां और किस घटना में शामिल है उसे पता रहता था।
विकास दुबे व पत्नी रिचा दुबे
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि बिकरू वाले घर में लगे कैमरे रिचा ने अपने मोबाइल से कनेक्ट कर रखे हैं। वह सीसीटीवी कैमरे अपने मोबाइल से आपरेट करती है। हर गतिविधि पर वो लखनऊ से नजर रखती थी। ऐसा दावा किया जा रहा है कि जिस दिन एनकाउंटर हुआ था, उस दिन भी उसे पता था कि कानपुर में क्या हो रहा है। हालांकि ऐसा दावा किया जा रहा है इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे और पत्नी के साथ विकास दुबे
- फोटो : अम
जांच में यह भी सामने आया है कि जब भी पुलिस विकास को घर से गिरफ्तार करती, पत्नी सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल कर देती। ऐसा वह एनकाउंटर के डर से करती थी। घर पर दबिश की सूचनाएं विकास तक पहुंचाती है। पुलिस को इस संबंध में कई सबूत मिले हैं। पुलिस इन सभी तथ्यों की बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विकास दुबे
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने विकास दुबे की पत्नी का मोबाइल कर रखा है जब्त
घटना के बाद जांच कर रही पुलिस ने विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे से लखनऊ स्थित आवास में कई चरणों में पूछताछ की थी। इस दौरान कई अहम खुलासे हुए। पुलिस ने जांच के लिए रिचा का मोबाइल भी जब्त किया है। इसी मोबाइल से सीसीटीवी कैमरे कनेक्ट थे, इस फोन से जांच टीम को घटना वाले दिन के लाइव वीडियो मिल सकते हैं।
घटना के बाद जांच कर रही पुलिस ने विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे से लखनऊ स्थित आवास में कई चरणों में पूछताछ की थी। इस दौरान कई अहम खुलासे हुए। पुलिस ने जांच के लिए रिचा का मोबाइल भी जब्त किया है। इसी मोबाइल से सीसीटीवी कैमरे कनेक्ट थे, इस फोन से जांच टीम को घटना वाले दिन के लाइव वीडियो मिल सकते हैं।