फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Encounter: घटनास्थल से मिले AK47 के खोखे, पुलिस की राइफल और पिस्टल छीन कर किया हमला, देखें तस्वीरें

Fri, 03 Jul 2020 10:24 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 03 Jul 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
kanpur encounter history sheeter vikas dubey and criminals fired on police team eight policemen killed
कानपुर एनकाउंटर में आठ पुलिसकर्मी शहीद, मौके पर एडीजी एलओ प्रशांत कुमार - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कानपुर में चौबेपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने चारों ओर से घेर कर उन पर हमला कर दिया। इसमें सीओ, एसओ सहित आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। घटना से पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है।


 
kanpur encounter history sheeter vikas dubey and criminals fired on police team eight policemen killed
इसी जगह पर हुआ पुलिस टीम पर हमला - फोटो : amar ujala
घटना की जांच करने पहुंचे एडीजी लाॅ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। जांच में पुलिस को मौके से एके 47 के खोखे मिले है। पुलिस के भी असलहे गायब मिले हैं। जिनमें एक एके 47, दो पिस्टल और एक इंसास राइफल शामिल है।

 
kanpur encounter history sheeter vikas dubey and criminals fired on police team eight policemen killed
घटना के बाद फर्श पर फैला खून - फोटो : amar ujala
सूत्रों की मानें तो बदमाशों ने पुलिस के हथियार छीन कर पुलिस पर ही हमला किया। मौके पर मौजूद एसओ बिठूर के हमराही (सिपाही) विकास बघेल ने रोते हुए बताया कि जैसे ही पुलिस की जीप रुकी वैसे ही दो मंजिला मकान की छत पर हथियारों से लैस 50 लोगों ने हमला कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur encounter history sheeter vikas dubey and criminals fired on police team eight policemen killed
फायरिंग में टूटे कारों के सीसे - फोटो : amar ujala
सबसे पहले गोली शिवराजपुर एसओ महेश यादव काे लगी। उन्हें संभलने का मौका भी नहीं मिला और वो खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। जिसके बाद गोली और बम की बौछार होने लगी। अचानक हुए हमले से सभी अनजान थे। किसी को संभलने का मौका भी नहीं मिला।

 
विज्ञापन
kanpur encounter history sheeter vikas dubey and criminals fired on police team eight policemen killed
विकास दुबे का घर - फोटो : amar ujala
चारों ओर से चली ताबड़तोड़ गोलियों ने आठ पुलिसकर्मियों की जान ले ली। पुलिस ने गांव की सीमाओं को सील कर दिया है। कानपुर के आसपास के जिलों की सीमाएं सील कर पुलिस हर गाड़ी की तलाशी ले रही है। गांव में आरएएफ के साथ कई जिलों की फोर्स तैनात है। ड्रोन से इलाके की निगरानी की जा रही है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed