फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाड़ियां रुकीं, पुलिसकर्मी उतरे और बरसने लगीं गोलियां, छत पर खड़ा था विकास, रायफल से दाग रहा था गोलियां

Fri, 17 Jul 2020 09:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 17 Jul 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Encounter: Crime scene recreate in bikru village by sit team
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
बिकरू गांव शुक्रवार दोपहर फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। पुलिस की गाड़ियां रुकीं और जैसे ही पुलिसकर्मी नीचे उतरे, तुरंत उन पर दहशतगर्द विकास और उसके गुर्गों ने गोलियां बरसा दीं। जिसमें आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए।


 
Kanpur Encounter: Crime scene recreate in bikru village by sit team
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
शुक्रवार को बिकरू गांव में दो जुलाई की रात हुई वारदात का नाट्य रूपांतरण (क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्शन) किया गया। इस दौरान लखनऊ की फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। नक्शा बनाया। आईजी मोहित अग्रवाल समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।

 
Kanpur Encounter: Crime scene recreate in bikru village by sit team
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
घात लगाकर किया हमला, तीन तरफ से घेरा
नाट्य रूपांतरण में दर्शाया गया कि विकास और उसकेगुर्गों ने पुलिस से मोर्चा लेने के लिए पहले ही तैयारी कर ली थी। रास्ते में जेसीबी खड़ी की गई। विकास के मकान के छत के अलावा आसपास के तीन घरों की छतों पर हमलावर घात लगाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Encounter: Crime scene recreate in bikru village by sit team
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
एक मामा का घर था और अन्य दो उसके अन्य रिश्तेदारों के। जब पुलिसकर्मी वहां से भागे तो छतों से उतरकर उनको घेरा और उन पर गोलियां दाग दीं। फोरेंसिक टीम ने नाट्य रूपांतरण को देखकर सुबूत जुटाए।

 
विज्ञापन
Kanpur Encounter: Crime scene recreate in bikru village by sit team
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
सीओ बने इंस्पेक्टर, कूदी दीवार  
वारदात की रात सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्र गोली लगने के बाद विकास दुबे के मामा के घर दीवार कूदकर पहुंच गए थे। यहीं पर विकास और उसके गुंडों ने उन पर गोलियां दागीं और पैर काट दिया था। नाट्य रूपांतरण में इंस्पेक्टर रेलबाजार दधिबल तिवारी सीओ बिल्हौर बने। दीवार कूदी और फिर उसी तरह उनको घेरकर मारा गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed