{"_id":"5f02b2bf4965b03d9269e6a1","slug":"kanpur-encounter-conspiracy-to-blow-up-the-police-with-the-bomb","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanpur Encounter: पुलिस को बम से उड़ाना चाहता था विकास दुबे, मकान में मिले बंकर से विस्फोटक, असलहों का जखीरा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Encounter: पुलिस को बम से उड़ाना चाहता था विकास दुबे, मकान में मिले बंकर से विस्फोटक, असलहों का जखीरा बरामद
Mon, 06 Jul 2020 06:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 06 Jul 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
दहशतगर्द विकास दुबे के मकान में बने तहखाने से पुलिस को विस्फोटक और असलहों का जखीरा बरामद हुआ है। दो किलो विस्फोटक के साथ तमंचे, कारतूस, देसी बम और बम बनाने का सामान मिला। तहकीकात में पता चला कि विकास दुबे ने पुलिस टीम को विस्फोटक से उड़ाने की साजिश रची थी।
विकास दुबे के घर मिला विस्फोटक
- फोटो : अमर उजाला
इससे साबित होता है कि नक्सली मानसिकता से विकास ने पुलिस पर हमला किया था। आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली थी कि किलेरूपी मकान में भारी मात्रा में असलहा रखा गया है। दीवारों में भी उसे चुनवाया गया है।
विकास दुबे ने खेला खूनी खेल
- फोटो : amar ujala
इसलिए जेसीबी से दीवारें तुड़वाई गईं और तहखाना भी खुदवाया गया। रविवार को तहखाने से छह तमंचे, 25 कारतूस, 15 देसी बम और दो किलो विस्फोटक मिला। बम बनाने का तमाम सामान मिला। आईजी ने बताया कि वि स्फोटक क्या है, इसके लिए फोरेंसिक टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एडीजी एलओ और विकास दुबे एवं हमले में शहीद पुलिसकर्मी
- फोटो : amar ujala
एसपी ग्रामीण ने बताया कि बम और बम बनाने का सामान बरामद होने से तय है कि विकास के गुर्गे बम बनाने में एक्सपर्ट थे। पुलिस पर बम भी फेंके गए थे। पुलिस को आशंका है कि मकान में और विस्फोटक और असलहे हो सकते हैं जिनकी तलाश जारी है। मकान का पिछला हिस्सा तलाशना अभी बाकी है।
विज्ञापन
जमीदोज हुआ विकास दुबे का किला तो मिला बंकर
- फोटो : amar ujala
बता दें कि गुरुवार देर रात विकास दुबे को पकड़ने गई टीम पर बिकरू गांव में बदमाशों ने चारों ओर से घेर कर हमला कर दिया था। जिसमें एक सीओ सहित आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए। सीएम योगी ने इस मामले में अपराधियों पर जल्द कार्रवाई के आदेश दिए है। वहीं मुठभेड़ के 80 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।