फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Election Result: भाजपा सात, सपा तीन, बसपा-कांग्रेस का सूपड़ा साफ, कानपुर में खेली गई भगवा होली, देखें तस्वीरें

Fri, 11 Mar 2022 12:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 11 Mar 2022 12:00 PM IST
विज्ञापन
kanpur Election Result 2022 kanpur dehat Vidhan Sabha Chunav Vote Counting News
भाजपा की रिकॉर्ड जीत पर कानपुर में मना जश्न - फोटो : अमर उजाला

कानपुर जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों पर आए परिणाम 2017 के विधानसभा चुनाव जैसे ही रहे। भाजपा के खाते में वही सात सीटें आई हैं, जिन पर पिछली बार जीत हासिल की थी। सपा को एक सीट की बढ़त हासिल हुई है। उसने तीन सीटें जीती हैं। पिछली बार एक सीट जीतने वाली कांग्रेस का पत्ता यहां से पूरी तरह से साफ हो गया। बसपा पिछले चुनाव की तरह इस बार भी एक भी सीट नहीं जीत पाई। 



किदवईनगर सीट पर पहले तो भाजपा और कांग्रेस में टक्कर देखने को मिली। लेकिन जैसे-जैसे मतों की गिनती बढ़ती गई, कांग्रेस खेमे में मायूसी छाती रही। यहां से भाजपा के महेश त्रिवेदी ने लगातार दूसरी बार कांग्रेस के अजय कपूर को हराकर जीत दर्ज की।

गोविंदनगर सीट पर भाजपा की जीत पहले से ही तय थी लेकिन दूसरे स्थान पर कांग्रेस की जगह सपा का आना चौंकाने वाला रहा। यहां से भाजपा के सुरेंद्र मैथानी दोबारा विधायक बने। इसी तरह सीसामऊ से सपा के इरफान सोलंकी ने भी एकतरफा जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सलिल विश्नोई को मात दी।

kanpur Election Result 2022 kanpur dehat Vidhan Sabha Chunav Vote Counting News
भाजपा की रिकॉर्ड जीत पर कानपुर में मना जश्न - फोटो : अमर उजाला

सोलंकी परिवार को छठवीं बार विधायकी मिली है। बिठूर में भी मुकाबला भाजपा-सपा के बीच ही रहा, लेकिन भाजपा के अभिजीत सिंह सांगा ने शुरू से ही बढ़त बनाकर रखी। आखिरकार दोबारा विधायक बने। घाटमपुर में भाजपा समर्थित अपना दल की सरोज कुरील और बिल्हौर सीट पर भाजपा के राहुल बच्चा सोनकर पहली बार विधायक बने।

kanpur Election Result 2022 kanpur dehat Vidhan Sabha Chunav Vote Counting News
भाजपा की रिकॉर्ड जीत पर कानपुर में मना जश्न - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा आर्यनगर सीट से सपा के अमिताभ बाजपेई लगातार 15 राउंड तक भाजपा के सुरेश अवस्थी से पीछे रहने के बाद आखिरी जीत गए। सबसे चर्चा वाली सीट कैंट रही। यहां पर सपा प्रत्याशी मो. हसन रूमी ने भाजपा प्रत्याशी रघुनंदन भदौरिया को सीधे मुकाबले में पराजित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur Election Result 2022 kanpur dehat Vidhan Sabha Chunav Vote Counting News
भाजपा की रिकॉर्ड जीत पर कानपुर में मना जश्न - फोटो : अमर उजाला
कैंट पर पांच मुस्लिम प्रत्याशियों के मैदान में होने से यह कहा जा रहा था कि यहां भाजपा आसानी से जीत जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। कैंट में पहली बार सपा का खाता खुला है। इससे पहले यहां से कैंट के सोहिल अख्तर अंसारी विधायक थे। भाजपा ने सात सीटें अपने नाम कीं जिसके बाद शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने भगवा होली खेली।
विज्ञापन
kanpur Election Result 2022 kanpur dehat Vidhan Sabha Chunav Vote Counting News
भाजपा की रिकॉर्ड जीत पर कानपुर में मना जश्न - फोटो : अमर उजाला
सीसामऊ विधानसभा सीट की मतगणना को लेकर हुआ हंगामा

नौबस्ता के गल्ला मंडी परिसर में सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना देर शाम तक चलती रही। शाम चार बजे के करीब सीसामऊ विधानसभा की मतगणना को लेकर अचानक से हंगामा शुरू हो गया, जिसमें भाजपा का आरोप था कि वहां पर तीन ईवीएम की सील खुली थी, जबकि सपाइयों ने इसका विरोध किया। मामला काफी देर तक चला। इस बीच भाजपा प्रत्याशी सलिल विश्नोई और उनके समर्थकों की जिला निर्वाचन अधिकारी से भी कहासुनी हो गई। काफी देर के बाद मामला जाकर शांत हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed