{"_id":"672042405ca9c31c280cad6d","slug":"kanpur-ekta-murder-case-new-twist-shocking-reveal-in-postmortem-report-shocking-information-came-to-light-2024-10-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एकता हत्याकांड में नया मोड़: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा; सामने आई हैरान करने वाली ये जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकता हत्याकांड में नया मोड़: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा; सामने आई हैरान करने वाली ये जानकारी
Tue, 29 Oct 2024 08:23 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 29 Oct 2024 08:23 AM IST
सार
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की हत्या और डीएम कंपाउंड के आफीसर्स क्लब में शव गाड़ दिया। कारोबारी की पत्नी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ गई है। जिससे नया मोड़ आ गया है। आइए जानते हैं रिपोर्ट में क्या-क्या है।
विज्ञापन
Kanpur murder
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर के सिविल लाइंस के रहने वाले शेयर कारोबारी राहुल गुप्ता की पत्नी एकता गुप्ता (32) की हत्या का पुलिस ने रविवार को पर्दाफाश कर दिया है। आरोपी जिम ट्रेनर विमल सोनी को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। एडिशनल सीपी हरीश चंदर ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया था कि हत्या के आरोपी जिम ट्रेनर विमल सोनी के एकता गुप्ता से प्रेम संबंध थे। विमल की शादी तय हो गई थी और एकता नहीं चाहती थी कि वह शादी करे। इसीलिए विमल ने एकता की हत्या कर दी। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मामले में नया मोड़ आ गया है।
Kanpur Ekta murder
- फोटो : फेसबुक
कंकाल की 11 हड्डियां गायब
सिविल लाइंस स्थित डीएम कंपाउंड में बने ऑफिसर्स क्लब में मिले एकता के चार माह पुराने कंकाल की करीब 11 हड्डियां नहीं मिली हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि बरामद कंकाल की एक भी हड्डी में फ्रैक्चर नहीं हुआ है। एक्सपर्ट के अनुमान है कि शरीर डीकम्पोज होने के बाद गड्ढे से ढांचा निकालने के दौरान हड्डियों के ज्वाइंट खुल गए होंगे, जिससे कुछ हड्डियां मलबे में रह गई होंगी।

kanpur murder
- फोटो : amar ujala
मौत की असल वजह का पता नहीं
रिपोर्ट में हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है, ऐसे में डॉक्टरों ने बरामद हड्डियों को अब फॉरेंसिक लैब भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, शव तीन माह से अधिक पुराना है। मौत की असल वजह जानने के लिए खोपड़ी की हड्डी का सैंपल लिया गया है। इसके साथ ही एकता के शरीर में मिले मिट्टी को रासायनिक विश्लेषण और विशेषज्ञ की राय के लिए सुरक्षित किया गया है। इसके अलावा पेट, छोटी आंत, लीवर, दोनों गुर्दों, तिल्ली के 50-50 ग्राम के टुकड़े सैंपल के तौर पर सुरक्षित रखे गए हैं।

kanpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
टुकड़ों में तब्दील हो चुका था कंकाल, कुछ हड्डियां भी कम मिलीं
एकता गुप्ता के शव का पोस्टमार्टम डॉ. आलोक मिश्रा, डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. मनीषा शुक्ला के पैनल ने किया। सूत्रों की मानें तो चार महीने से ज्यादा समय पहले एकता की हत्या कर शव दफनाया गया था। इसलिए कंकाल टुकड़ों में हो गया था। जोड़ से हड्डियां खुल गई थीं। डेढ़ से दो घंटे तक वीडियोग्राफी में हुए पोस्टमार्टम में हत्या की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम के बाद एकता का भैरोघाट में अंतिम संस्कार करा दिया गया था।

पुलिस की कहानी पर एतबार नहीं
एकता की गुमशुदगी से लेकर उसका कंकाल मिलने तक पुलिस ने जिस तरह इस केस की जांच की उसके बाद परिवार का पुलिस की जांच पर से भरोसा उठ गया है। भाई हिमांशु ने कार के ऑफिसर्स क्लब में दाखिल होने से लेकर शव दफनाने के लिए खोदे गए गड्ढे के संबंध में दिए गए बयानों के पलटने और पति राहुल ने विमल की कहानी पर पुलिस के यकीन करने पर हैरानी जताई। हिमांशु का कहना है कि जांच में कई सवालों के जवाब नहीं मिले हैं। वहीं, राहुल का कहना है कि हत्यारा प्रेम प्रसंग और अपनी शादी में रोड़ा बनने जैसी मनगढ़ंत बातें कहता रहा और पुलिस ने उसे सच मान लिया।