{"_id":"671f456271357a90a30f7252","slug":"kanpur-ekta-gupta-murder-case-gym-trainer-vimal-dead-body-was-laid-down-after-opening-car-seat-2024-10-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ekta Murder: कत्ल और लाश ठिकाने लगाने के बाद गंगा बैराज पर जिम ट्रेनर ने किया था ये काम; जुटा न सका हिम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ekta Murder: कत्ल और लाश ठिकाने लगाने के बाद गंगा बैराज पर जिम ट्रेनर ने किया था ये काम; जुटा न सका हिम्मत
Mon, 28 Oct 2024 02:49 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 28 Oct 2024 02:49 PM IST
सार
कानपुर में कारोबारी की पत्नी एकता की हत्या के बाद आरोपी ने कार की आगे की सीट खोलकर उसके शव को लिटा दिया था। आरोपी ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
Kanpur Ekta Gupta Murder
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में सिविल लाइंस निवासी शेयर कारोबारी राहुल गुप्ता की पत्नी एकता गुप्ता (32) की हत्या का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। एडिशनल सीपी हरीश चंदर ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में हत्याकांड की विस्तार से जानकारी दी। जिम ट्रेनर विमल कुमार उर्फ विमल सोनी से हुई पूछताछ के आधार पर हत्याकांड के खुलासे का दावा किया।
kanpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आसानी से हत्यारोपी की बात पर यकीन कर लिया, जबकि अक्सर देखा गया है कि अपराधी शव को कार की पीछे की सीट या डिग्गी में डाल देते हैं। वहीं, यह भी पता चला है कि हत्यारोपी ने एकता का शव ठिकाने लगाने के बाद अपना और एकता का मोबाइल और सिम तोड़ दिया था। इसके बाद वह सीधे गंगा बैराज पहुंचा। वहां दो बार खुदकुशी की सोची, लेकिन हिम्मत नहीं जुटा सका।
फिर बड़ा चौराहा गया, वहां अपने भांजे को फोन कर कपड़े मंगवाए। वहां से फजलगंज गया और बस पर बैठकर भाग गया। पहले अपने रिश्तेदार के घर महोबा गया और फिर पुलिस के पीछा करने पर लगातार एक से दूसरे शहर भागता चला गया।
फिर बड़ा चौराहा गया, वहां अपने भांजे को फोन कर कपड़े मंगवाए। वहां से फजलगंज गया और बस पर बैठकर भाग गया। पहले अपने रिश्तेदार के घर महोबा गया और फिर पुलिस के पीछा करने पर लगातार एक से दूसरे शहर भागता चला गया।
kanpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
भांजे और भांजी को पता थी भागने की बात
पुलिस जांच में सामने आया कि 24 जून को वारदात को अंजाम देने और शव को ठिकाने लगाने के बाद विमल ने अपने भांजे से कपड़े मंगवाए थे। उसके बाद कार हरबंश मोहाल क्षेत्र में अपनी बहन के घर लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गया।
समर्पण करना चाहता था विमल
हत्यारोपी के करीबियों की मानें तो विमल वारदात के बाद पुलिस से बचने के लिए भागते-भागते थक गया था। वह समर्पण करना चाहता था। इसके लिए उसने महोबा निवासी अपनी भाभी के मायके पक्ष के जरिये परिजनों को संदेश भी भिजवाया। हालांकि आरोपी को तलाश रही पुलिस महोबा पहुंच गई। इसके चलते वह वहां से भाग निकला और समर्पण नहीं कर पाया।

kanpur murder
- फोटो : अमर उजाला
प्रोटीन भी बेचता था ट्रेनर
हत्यारोपी विमल अच्छा जिम ट्रेनर था। ग्रीन पार्क में ट्रेनिंग देने के अलावा वह लोगों ने निजी तौर पर भी ट्रेनिंग देता था। साथ ही प्रोटीन भी बेचता था। इससे उसकी हर महीने 50 से 60 हजार की कमाई होती थी। वह घर पर कम ही रहता था और परिवार के लोगों से बात भी कम ही करता था।

पति राहुल(दायं) व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
निष्पक्ष जांच हो, सच सामने आए
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे एकता पति राहुल ने कहा कि साजिश के तहत विमल ने उनकी पत्नी की हत्या की है। न तो जेवर और नकदी लेकर एकता गई थी। पुलिस अफसरों ने भी उन्हें अब तक हत्या के पीछे की वजह नहीं बताई है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि हत्या की सही वजह सामने आए और हत्यारोपी की सजा मिल सके। राहुल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पुलिस ने केस में ढील डाल रखी थी। इसलिए वह सीएम दरबार में गए। दो बार प्रेस कांफ्रेंस की। सीपी से लेकर थानेदार तक के पास कई बार गए। तब भी किसी ने नहीं सुनीं। एक बड़े पद पर तैनात अधिकारी से पैरवी कराई, तब पुलिस सक्रिय हुई।