फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Murder Case: एक और नया खुलासा... किसी और लड़की से थी जिम ट्रेनर की करीबी? फोन और चैट्स से खुलेंगे राज

Mon, 28 Oct 2024 03:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 28 Oct 2024 03:08 PM IST
सार

कानपुर की एकता गुप्ता हत्याकांड का रविवार को पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने हत्या के आरोपी जिम ट्रेनर को गिरफ्तार किया है। जिम ट्रेनर ने कई खुलासे किए हैं। वहीं, हत्या के आरोपी को लेकर भी एक रिश्तेदार ने बड़ा खुलासा किया है।

विज्ञापन
Kanpur Ekta Gupta Murder Case Another new reveal Was gym trainer close to some other girl
Kanpur Murder Case - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर के सिविल लाइंस निवासी शेयर कारोबारी राहुल गुप्ता की पत्नी एकता गुप्ता (32) की हत्या का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। आरोपी जिम ट्रेनर विमल को लेकर नई-नई जानकारी सामने आ रही हैं। अब सामने ये भी आया है कि उसकी किसी और लड़की से करीबी थी। यह बात रिश्तेदार ने बताई है। 


वहीं, एडिशनल सीपी हरीश चंदर ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया, हत्यारोपी जिम ट्रेनर विमल सोनी के एकता से प्रेम संबंध थे। विमल की शादी तय हो गई थी और एकता नहीं चाहती थी कि वह शादी करे। इसीलिए विमल ने एकता की हत्या कर दी।
Kanpur Ekta Gupta Murder Case Another new reveal Was gym trainer close to some other girl
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का दावा है कि विमल ने एकता की हत्या की और 45 मिनट के अंदर ही उसके शव को गाड़ दिया। 24 जून को ग्रीनपार्क स्थित जिम से निकलने के बाद कार में उसका एकता से इसी बात को लेकर विवाद हुआ। 

कार में ही उसने एकता के गले में घूंसा मार दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद दुपट्टे, रस्सी से गला कसकर मार दिया। शव को ठिकाने लगाने के लिए वह कार से गंगा बैराज व विठूर तक गया, लेकिन कहीं मौका न मिलने पर सिविल लाइंस स्थित डीएम कंपाउंड में बने ऑफिसर्स क्लब में उसने शव को दफना दिया।
Kanpur Ekta Gupta Murder Case Another new reveal Was gym trainer close to some other girl
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
शादी तय होने पर बढ़ा विवाद, पीछा छुड़ाने के लिए की हत्या
विमल ने पूछताछ में बताया कि कुछ समय पहले उसकी शादी तय हुई और रोका भी हो गया। इस बात का पता जैसे ही एकता को चला, उसने शादी तोड़ने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। एकता न तो उससे शादी करना चाहती थी और न ही उसे किसी और के साथ देखना चाहती थी। वह कहती थी कि जैसा चल रहा है वैसा चलने दो। इस बात को लेकर दोनों के बीच रोज-रोज झगड़ा होता था। इसी रोज के झगड़े से मुक्ति पाने के लिए उसने करीब 20 दिन से जिम न आने वाली एकता को जिम आने के लिए मनाया। 24 जून की सुबह करीब छह बजे वह जिम पहुंची और वहां से साजिश के तहत उसने एकता की कार में हत्या कर दी। इसके बाद डीएम कंपाउंड में बने ऑफिसर्स क्लब के पीछे शव गाड़ दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Ekta Gupta Murder Case Another new reveal Was gym trainer close to some other girl
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं से बात करने पर करती थी झगड़ा
शुक्रवार को झाड़ी बाबा पुल से गिरफ्तार हुए हत्यारोपी जिम ट्रेनर विमल ने पूछताछ के दौरान बताया कि दोनों के बीच नवंबर 2023 से करीबी हो गई। हत्या से करीब करीब चार महीने से दोनों का अफेयर था। शुरू में तो सब सही रहा लेकिन धीरे-धीरे एकता ने उसपर अपना अधिकार थोपना शुरू कर दिया। जिम में वह किसी भी महिला को ट्रेनिंग देने या एक्सरसाइज करने के दौरान गाइड करता तो वह एतराज करती। किसी महिला के ज्यादा बात करने पर भी वह भड़क जाती।
विज्ञापन
Kanpur Ekta Gupta Murder Case Another new reveal Was gym trainer close to some other girl
kanpur murder - फोटो : अमर उजाला
...तो क्या झूठ बोल रहा है कातिल
हत्यारोपी विमल और उसके परिजनों ने मीरपुर कैंट निवासी युवती से शादी तय होने और रोका होने की बात कही थी। वहीं, युवती के परिजनों ने पुलिस को बताया कि रिश्ता टूट चुका था और रोका नहीं हुआ था। लड़की पक्ष के इस बयान के बाद पुलिस हत्या की असल वजह से को लेकर अभी भी जांच कर रही है। अधिकारी देखना चाह रहे हैं कि कहीं विमल हत्या की असल वजह पर पर्दा डालने के लिए तो अपनी शादी को बहाना नहीं बना रहा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed