{"_id":"62ccfb84f911e43be41b7169","slug":"kanpur-double-murder-army-personnel-lover-interrogated-for-six-hours-mastermind-kept-telling-girlfriend","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanpur Double Murder: कोमल का था प्लान...कहती थी-तुम तैयार नहीं तो मैं खुद कर दूंगी कत्ल, सैन्यकर्मी प्रेमी ने खोला चौंकाने वाला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Double Murder: कोमल का था प्लान...कहती थी-तुम तैयार नहीं तो मैं खुद कर दूंगी कत्ल, सैन्यकर्मी प्रेमी ने खोला चौंकाने वाला राज
Tue, 12 Jul 2022 11:13 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 12 Jul 2022 11:13 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Double Murder case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार जुलाई को कानपुर में बर्रा ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में हुए दंपती हत्याकांड में मुंबई से लाए गए मास्टरमाइंड सैन्यकर्मी राहुल उत्तम से सोमवार को पुलिस ने बर्रा थाने में छह घंटे तक पूछताछ की। राहुल ने पुलिस को बताया कि मुख्य साजिशकर्ता आकांक्षा उर्फ कोमल है। मैंने तो सिर्फ उसका साथ दिया था। कोमल से कहा था कि दोनों को मत मारो फंस जाएंगे, लेकिन वह नहीं मानी। पुलिस ने पूछताछ पूरी करने के बाद उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मुन्नालाल उत्तम (60) और उनकी पत्नी राजदेवी (55) का गोद ली हुई बेटी कोमल उर्फ आकांक्षा ने प्रेमी रोहित के साथ मिलकर गला रेत डाला था। प्रॉपर्टी की लालच में हत्या की गई थी। वारदात की साजिश गोवा में मिलिट्री इटेलीजेंस में तैनात रोहित के भाई राहुल उत्तम ने रची थी।
आऱोपी राहुल
- फोटो : अमर उजाला
रविवार देर रात पुलिस राहुल को ट्रांजिट रिमांड पर शहर लाई थी। सोमवार को डीसीपी साउथ/क्राइम सलमान ताज पाटिल, एसीपी गोविंदनगर विकास कुमार पांडेय और इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा ने उससे पूछताछ की।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी रोहित
- फोटो : एएनआई
ग्रुप कॉल पर करते थे बात
राहुल ने बताया कि उसने रोहित और कोमल की कभी भी सीधी बातचीत नहीं कराई। जब भी कोमल और रोहित को बात करानी होती थी तो वह व्हाट्सएप पर ग्रुप कॉल करता था ताकि दोनों की मिलीभगत का किसी को पता न चले।
राहुल ने बताया कि उसने रोहित और कोमल की कभी भी सीधी बातचीत नहीं कराई। जब भी कोमल और रोहित को बात करानी होती थी तो वह व्हाट्सएप पर ग्रुप कॉल करता था ताकि दोनों की मिलीभगत का किसी को पता न चले।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बेटी
- फोटो : अमर उजाला
छुट्टी पर आने के बाद मिला था कोमल से
राहुल ने बताया कि 15 अप्रैल को वह अवकाश पर घर आया था और 17 मई को लौटा था। इस दौरान उसने कर्रही रोड निवासी एक रिश्तेदार के घर पर कोमल से मुलाकात की थी। कई घंटे साथ बिताए थे।
राहुल ने बताया कि 15 अप्रैल को वह अवकाश पर घर आया था और 17 मई को लौटा था। इस दौरान उसने कर्रही रोड निवासी एक रिश्तेदार के घर पर कोमल से मुलाकात की थी। कई घंटे साथ बिताए थे।
विज्ञापन
आरोपी बेटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
- फोटो : अमर उजाला
तभी कोमल ने उससे कहा कि माता-पिता उसे प्रताड़ित करते हैं। सारी संपत्ति भाई को दे देंगे। फिर उसे पूरे परिवार की हत्या का प्लान बताया। ऐसा करने के लिए उसे मना भी लिया। वारदात के 20 दिन पहले उसने हत्या की साजिश रची थी।