फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाबा की आंखों से झलकता दर्द: 'बच्चे चिल्ला रहे थे...पापा बचा लो', पांच मिनट में पांच लोगों का परिवार हुआ खत्म

Sun, 12 Mar 2023 08:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 12 Mar 2023 08:30 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat fire, five people died due to the fire in the hut, the family died in five minutes
कानपुर देहात अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

कानपुर देहात में झोपड़ी की आग में जिंदा जले बेटे, बहू, दो पौत्रों और एक पौत्री की मौत से दुखी प्रकाश के आंसू नहीं थम नहीं रहे। उन्होंने रोते हुए बताया कि एक कोने से उठी आग ने एक मिनट में पूरी झोपड़ी को अपनी आगोश में ले लिया। बच्चों की आवाज सुनाई दी...पापा बचा लो।

आग की लपटों की वजह से मुख्य दरावाजे से वह और मौके पर जुटे आसपास के लोग झोपड़ी के भीतर नहीं घुस सके। दूसरी तरफ से परिवार को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए और आंखों के सामने उनका पूरा परिवार देखते ही देखते खत्म हो गया। आग कैसे लगी, वह नहीं जानते हैं।

इधर, परिवार के पांच सदस्यों की मौत की खबर सुनते ही जिला अस्पताल में भर्ती रेशमा भी दहाड़े मार कर रो पड़ी। देर रात अस्पताल पहुंची डीएम नेहा जैन, एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति व अन्य अधिकारियों ने बेटे, बहू, पौत्रों व पौत्री की मौत से दुखी रेशमा को सांत्वना दी।

Kanpur Dehat fire, five people died due to the fire in the hut, the family died in five minutes
कानपुर देहात अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

ऊंची-ऊंची लपटें देख डर गए लोग
प्रत्यक्षदर्शी रमेश नायक के मुताबिक आधी रात में शोर शराबा होने लगा। मेरा घर प्रकाश के घर से कुछ दूरी पर है। शोर सुनकर मैं और आसपास के कई लोग मौके पर आ गए। वहां पर झोपड़ी धू-धू कर जल रही थी। ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही थीं। रेशमा झोपड़ी के बाहर झुलसी हालत में माथा पटक कर चिल्ला रही थी।

Kanpur Dehat fire, five people died due to the fire in the hut, the family died in five minutes
कानपुर देहात अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

झोपड़ी के दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद थी। दरवाजे के पास ही छप्पर था, पहले आग दरवाजे की तरफ बढ़ी। उसके बाद पूरी झोपड़ी को लपटों ने चपेट में ले लिया। छप्पर टूटकर गिरा, तो भीतर सो रहे पांच लोग फंस गए। रमेश ने बताया गांव में पानी की व्यवस्था कम है। इसलिए भी तुरंत आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Dehat fire, five people died due to the fire in the hut, the family died in five minutes
कानपुर देहात अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

फोरेंसिक, डॉग स्क्वाड व पुलिस जांच में जुटी
आग लगने के बाद एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के साथ फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वाड और पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर जांच करने पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके से जला हुआ बिजली का तार समेत कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। डॉग स्क्वाड भी अपने तरीके से पड़ताल की।

विज्ञापन
Kanpur Dehat fire, five people died due to the fire in the hut, the family died in five minutes
कानपुर देहात अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

पीड़ित परिवार को दी जाएगी सहायता
डीएम नेहा जैन ने मौका मुआयना करने के बाद कहा कि झोपड़ी में आग लगने से माता-पिता व तीन बच्चे जिंदा जल गए हैं। शुरुआती जानकारी में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। फिलहाल आग लगने की सही वजह विस्तृत जांच के बाद सामने आ सकेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed