फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भीषण ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, आंधी पानी से मची तबाही का मंजर देख छलके आंसू, किसान की मौत

Sun, 31 May 2020 09:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 31 May 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Crops were destroyed due to severe hail
शनिवार को आई भीषण आंधी के बाद खेत में टूटा पड़ा टॉवर - फोटो : amar ujala
कानपुर के बिल्हौर में शनिवार को आए भीषण तूफान का नजारा रविवार सुबह देख इलाकाई लोगों के आंसू छलक उठे। तेज बारिश और ओलावृष्टि ने फसलें पूरी तरह बर्बाद कर दीं। बेदीपुर गांव में घायल महिला और राजेपुर गांव में फसल देखकर एक किसान की मौत हो गई। रविवार को दोनों पीड़ित परिवारों के गांव पहुंचे स्थानीय विधायक, डीएम, सीडीओ और तहसील के अफसरों ने हरसंभव मदद का भरोसा दिया।


 
Kanpur: Crops were destroyed due to severe hail
रविवार सुबह दिखा तबाही का मंजर - फोटो : amar ujala
बेदीपुर के ग्राम प्रधान विपिन पाल ने बताया कि शनिवार को गढ़गांव में बुजुर्ग महिला रामदुलारी (65) पति रामपाल तूफान से गिरी छत के नीचे दब गई थीं। हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी, दाहिने पैर समेत कई चोटें लगीं थीं। रात में उपचार के दौरान रामदुलारी की मौत हो गई। आंधी पानी और ओलावृष्टि से हुई तबाही का मंजर देख लोगों को आंसू छलक उठे। लॉकडाउन की मार झेल रहे किसानों पर मौसम का कहर भी खूब बरपा।
 
Kanpur: Crops were destroyed due to severe hail
तबाह हुई फसलें - फोटो : amar ujala
पोस्टमार्टम में ज्यादा खून बहने और चोटों के कारण मौत की वजह सामने आई। गांव के सत्यम कुमार ने मृतक महिला के पति को पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार हो सका। वहीं, राजेपुर गांव निवासी ऋषि कटियार शनिवार को ओलावृष्टि के बाद अपनी मक्का और आम की फसल देखने गए थे। बर्बाद हुई फसल देखकर उनकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur: Crops were destroyed due to severe hail
आंधी के बाद टूटा पड़ा आम - फोटो : amar ujala
परिजन उन्हें सीएचसी बिल्हौर ले गए। वहां से उन्हें कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई। बिल्हौर विधायक भगवती सागर, डीएम कानपुर नगर ब्रह्मदेव राम तिवारी, सीडीओ सुनील कुुमार, एसडीएम बिल्हौर साईं तेजा आदि पीड़ित परिवारों से मिलने उनके गांव पहुंचे। पीड़ित परिवारों को अफसरों ने हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिया है।  

 
विज्ञापन
Kanpur: Crops were destroyed due to severe hail
लॉकडाउन के साथ किसान पर मौसम की मार - फोटो : amar ujala
शव देख फूट-फूट कर रोए परिजन
शनिवार को बंभियापुर गांव में हुई भीषण ओलावृष्टि में पेड़ के नीचे दबकर जान गंवाने वाले बृजेंद्र कुमार का शव पोस्टमार्टम के बाद रविवार को घर पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों और पड़ोसियों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस दौरान डीएम, सीडीओ, विधायक समेत कई अफसर गांव पहुंचे। डीएम ने आश्वासन दिया कि लेखपाल और राजस्व निरीक्षकों से सभी गांवों का निरीक्षण कराकर विशेष पैकेज के तहत आर्थिक मदद दी जाएगी। डीएम ने मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता और घायल के इलाज का पूरा खर्च उठाने का आश्वासन दिया।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed