फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुष्कर्म कर युवती की हत्या का मामला: जेल में बंद डेयरी मालिक ने मांगा पनीर और पानी की बोतल, कर रहा फरमाइशें

Sun, 26 Sep 2021 05:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 26 Sep 2021 05:52 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Crime: Case of misdeed and murder of girl
कानपुर: पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में दुष्कर्म और हत्या के केस में जेल में बंद डेयरी मालिक प्रतीक वैश्य ने खाने में पनीर और पीने के लिए मिनरल वॉटर की बोतलें मांगी। चौबेपुर की अस्थायी जेल प्रशासन ने उसको फटकारा और सामान्य खाना खाने को कहा। एक दिन तो उसने खाना नहीं खाया लेकिन अब जेल का खाना खाना शुरू कर दिया है। जल्द ही वह स्थायी जिला जेल में शिफ्ट किया जाएगा। गुलमोहर अपार्टमेंट निवासी मॉडल डेयरी मालिक प्रतीक वैश्य अपनी महिला पीए (19) को 21 सितंबर की शाम फ्लैट पर लाया था। कुछ ही देर बाद युवती की अपार्टमेंट की दसवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए प्रतीक को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस ने दावा किया था कि प्रतीक ने युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद फेंक दिया है।
Kanpur Crime: Case of misdeed and murder of girl
कानपुर: अपार्टमेंट से गिरकर किशोरी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
आरोपी प्रतीक अभी चौबेपुर की अस्थायी जेल में है। सूत्रों के मुताबिक वह साथी बंदियों से कह रहा है कि वह जल्द ही बाहर आ जाएगा।
Kanpur Crime: Case of misdeed and murder of girl
कानपुर: अपार्टमेंट से गिरकर किशोरी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित परिजनों को मिला कुछ नहीं, आश्वासनों की घुट्टी
कल्याणपुर के गुलमोहर अपार्टमेंट में दुष्कर्म के बाद दसवीं मंजिल से फेंककर युवती की हत्या के मामले में नेता और सामाजिक कार्यकर्ता पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर आश्वासन तो दे रहे हैं, पर निजी स्तर पर आर्थिक सहायता की पहल किसी ने नहीं की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Crime: Case of misdeed and murder of girl
कानपुर: अपार्टमेंट से गिरकर किशोरी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को भाजपा कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष कृष्णमुरारी शुक्ल, विधायक भगवती सागर समर्थकों संग पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने पीड़िता की मां और बहन सहित अन्य परिजनों को सरकार से हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। विधायक ने पीड़िता के बहन की ओर से दिए गए ज्ञापन पर अधिकारियों से मिलकर समस्याओं और मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Kanpur Crime: Case of misdeed and murder of girl
कानपुर: अपार्टमेंट से गिरकर किशोरी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद कानपुर बार एसोसिएशन के महामंत्री राकेश तिवारी, बलजीत सिंह अधिवक्ताओं संग पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने भी पीड़ित की हरसंभव कानूनी मदद के साथ मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी मांग की। इसके बाद आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश सचिव सोमनाथ पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में स्थानीय पदाधिकारी और समर्थक पीड़ित परिवार से मिले। शनिवार शाम सपा की रचना सिंह और कई क्षेत्रीय युवाओं ने मृतका की याद में कैंडल मार्च निकाला।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed