{"_id":"5cc9955cbdec22074a6ace86","slug":"kanpur-coaching-instructor-s-suspicious-suicide-and-his-wife-murder-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हजारों छात्रों को जीवन की राह दिखाने वाला बना हत्यारा, इश्क ने कुछ ऐसे मचाई तबाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों छात्रों को जीवन की राह दिखाने वाला बना हत्यारा, इश्क ने कुछ ऐसे मचाई तबाही
Wed, 01 May 2019 07:18 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 01 May 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर कानपुर के कल्याणपुर में आवास विकास केशवपुरम स्थित नागेश्वर एंकलेव अपार्टमेंट में रहने वाले कोचिंग संचालक ने सोमवार रात नवविवाहिता पत्नी की हत्या के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। नमरा खान (22) कोचिंग संचालक मोहम्मद सहवान (42) की दूसरी पत्नी थी और छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय से बीटेक कर रही थी। कोचिंग से जुड़े छात्रों को जब घटना की जानकारी हुई तो उन सभी के होश उड़ गए। जो अध्यापक उनको जीवन की राह दिखाता था उसने ऐसा कदम क्यों उठाया इस बात को लेकर छात्र सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
शहवान और नमरा सोशल मीडिया पर भी सक्रिय थे। खासकर इंस्ट्राग्राम पर दोनों के अकाउंट थे। हालांकि नमरा ने अपने अकाउंट में प्राइवेसी लगा रखी है। इससे उनके पोस्ट नहीं मिले। मगर, शहवान अपने इंस्टाग्राम पर समय-समय पर नमरा के साथ फोटो पोस्ट करता रहता था। शहवान ने 16 अप्रैल को अपनी व नमरा की आखिरी तस्वीर पोस्ट की थी। ये तस्वीर शीशे के सामने खड़े होकर नमरा ने क्लिक की थी।
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
इसके अलावा भी दोनों की तमाम फोटो इंस्टाग्राम पर हैं। वहीं शहवान ने अपने फेसबुक पर अकाउंट से 26 अप्रैल को केवल अपनी फोटो पोस्ट की है। इन सभी फोटो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों का जीवन बेहद खुशहाल चल रहा है मगर हकीकत कुछ और ही निकली। सहवान ने जिस तरह से डायरी में बातें लिखी हैं, उससे पता चलता है कि वह किस कदर नमरा से परेशान था। ये परेशानी उसको हत्यारा बना देगी ये किसी को यकीन नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
शहवान की कोचिंग काफी चलती थी। सैकड़ों छात्र पढ़ रहे थे और हजारों छात्र पढ़कर निकल चुके थे। फेसबुक पर हॉर्वर कोचिंग के नाम से फेसबुक पेज बना हुआ है। कोचिंग से जुड़े छात्रों को जब घटना की जानकारी हुई तो वह फेसबुक पर ही घटना का दुख जताया।
विज्ञापन
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
फेसबुक प्रोफाइल के मुताबिक शहवान का जन्मदिन 10 अप्रैल को था। हालांकि इससे संबंधित एक भी पोस्ट फेसबुक पर नहीं मिली।