फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेईई मेन में छाए कानपुर के होनहार, तरुण कनोडिया की ऑल इंडिया 63वीं रैंक, प्रांजय ने पाई 54वीं रैंक

Wed, 01 May 2019 03:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 01 May 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
jee main result april 2019 kanpur toppers
जेईई मेन टॉपर तरुण कनोडिया - फोटो : अमर उजाला
ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन में शहर के होनहारों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। करीब 14 हजार से अधिक छात्र जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई हुए हैं। लंबे अर्से बाद शहर से टॉप-100 में तीन छात्रों का चयन हुआ है, जबकि टॉप-5000 में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई है।


बता दें जेईई एडवांस क्वालीफाई करने वाले छात्रों को ही देशभर की आईआईटी में प्रवेश का मौका मिलता है। इस परीक्षा में देशभर से जेईई मेन के टॉप ढाई लाख छात्र बैठते हैं। सोमवार को आए जेईई मेन के रिजल्ट में वीरेंद्र स्वरूप अवधपुरी से 12वीं की परीक्षा देने वाले नमन गुप्ता ने ऑल इंडिया टॉप-24 छात्रों की सूची में जगह बनाई है।

 
jee main result april 2019 kanpur toppers
जेईई मेन रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला
जेईई एक्सपर्ट क्लासेज के तरुण कनोडिया ने ऑल इंडिया 63वीं रैंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। कालरा शुक्ला क्लासेज के छात्र प्रांजय राय ने सामान्य कैटेगरी में 726 और ईडब्ल्यूएस (गरीब सवर्ण) कोटे के तहत ऑल इंडिया 54वीं रैंक हासिल की है। गर्ल्स कैटेगिरी में श्रवण कटियार और पंकज अग्रवाल कोचिंग क्लासेज की छात्रा दीक्षा सिंह ने बाजी मार ली। दीक्षा की ऑल इंडिया रैंक 194 है।

 
jee main result april 2019 kanpur toppers
जेईई मेन रिजल्ट
इसी तरह कालरा शुक्ला क्लासेज के उदित नाराण ने ऑल इंडिया 765वीं रैंक हासिल की है। मुद्रांकित गुप्ता ने ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत 499वीं रैंक  हासिल की है। अनमोल अग्रवाल ने 1400वीं रैंक, कुशाग्र सक्सेना ने 7898, मितांशु गुप्ता ने 9972 और श्रद्घेय पाठक ने 926वीं ईडब्ल्यूएस रैंक हासिल की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
jee main result april 2019 kanpur toppers
जेईई मेन रिजल्ट आने के बाद बच्चाें में उत्साह
इसके अलावा श्रेयांश यादव की 3885, विशु सक्सेना की 4048, आदित्य गुप्ता की 9537, अक्षत पोरवाल की 6064, देवांश मिश्रा की 9834, कुणाल गुप्ता की 7960, सागर सिंह की 1257वीं ओबीसी रैंक, सतांशु पाठक की 6218 और वैष्णवी की 7452 रैंक आई है। कालरा शुक्ला क्लासेज के ब्रांच मैनेजर राजेश तिवारी ने बताया कि संस्थान के 500 से अधिक छात्र जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई हुए हैं।

 
विज्ञापन
jee main result april 2019 kanpur toppers
जेईई मेन रिजल्ट अच्छा प्रदर्शन करने के बाद छात्र
जेईई एक्सपर्ट के छात्रों ने जेईई मेन में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। संस्थान के 139 में से 95 छात्र जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई हुए हैं। मीडिया प्रभारी संदीप सिंह यादव ने बताया कि संस्थान के छात्र तरुण कनोडिया ने 360 में से 345 अंक हासिल कर ऑल इंडिया 63वीं रैंक पाई है। इसके अलावा मानवेंद्र ने 1215, अंशुमान ने 2990, तुलिका मिश्रा ने 5122, प्रियंका जालान ने 6204, अर्नव दीक्षित ने 6491, आयुष गुप्ता ने 6580, आदित्य चौहान ने 6713, सिद्घार्थ पांडेय ने 7063, विख्यात ने 7111, अभय गुप्ता ने 7133, हर्ष ओमर ने 8191 और आर्यमान जोशी ने 9734 ऑल इंडिया रैंक हासिल की है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed