फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Blast: हड़बड़ाहट में धुलवा दिए बारूद के निशान, घायलों के शरीर में चिपके थे लोहे के तार, कंकड़ और बारूद

Fri, 10 Oct 2025 10:15 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 10 Oct 2025 10:15 AM IST
सार

Kanpur News: बिसातखाना धमाके के बाद पुलिस के कहने पर दमकलकर्मियों ने घटनास्थल पर तेज पानी का छिड़काव कर दिया, जिससे बारूद के अहम विस्फोटक साक्ष्य धुल गए। इस लापरवाही के बाद पानी से बिजली के पोल में करंट भी उतर आया था।

विज्ञापन
Kanpur Blast Traces of gunpowder hastily washed away iron wire, pebbles were found stuck to bodies of injured
kanpur blast - फोटो : amar ujala

कानपुर के बिसातखाना में बुधवार शाम हुए धमाके के बाद पुलिस की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों में रहमान, तुफैल, जाबिर ने बताया कि धमाके के बाद चारों ओर धूल और धुएं का गुबार छा गया। इस दौरान चपेट में आए घायल जलने से मौके पर तड़पने लगे। चंद कदम की दूरी स्थित थाना पुलिस मिनटों में मौके पर पहुंच गई। घायलों को उर्सला अस्पताल भेजा गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों की सूचना पर लाटूश रोड फायर स्टेशन से दमकलकर्मी पहुंचे।

Kanpur Blast Traces of gunpowder hastily washed away iron wire, pebbles were found stuck to bodies of injured
kanpur blast - फोटो : amar ujala

उन लोगों के अनुसार हालात सामान्य होने और आलाधिकारियों के आने तक का इंतजार नहीं किया गया। पुलिस के कहने पर दमकलकर्मियों ने फायर ब्रिगेड से घटनास्थल पर तेज प्रेशर से पानी का छिड़काव कर दिया। इससे धमाके के बाद जो बारूद के कण आसपास तक फैले वह सब मिटकर धुल गए। इतनी बड़ी लापरवाही के कारण एटीएस, क्राइम ब्रांच समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों को कुछ हाथ नहीं लगा।

Kanpur Blast Traces of gunpowder hastily washed away iron wire, pebbles were found stuck to bodies of injured
kanpur blast - फोटो : amar ujala

पानी के बौछार से उतरा करंट
दमकल कर्मियों के पानी के छिड़काव करने के बाद वहां पूरी सड़क गीली हो गई। घटनास्थल के पास लगे बिजली के पोल में करंट उतर आया। बुधवार देर रात उसमें एक कुत्ता भी चिपक गया था। कोई अनहोनी और न हो इसलिए क्षेत्रीय लोगों ने लकड़ी के पटरे आदि लगाकर लोगों को सचेत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Blast Traces of gunpowder hastily washed away iron wire, pebbles were found stuck to bodies of injured
kanpur blast - फोटो : amar ujala

बिसातखाना धमाके में पीड़ितों ने सुनाई आपबीती
मूलगंज थाना क्षेत्र के बिसातखाना में बुधवार को सब कुछ आम दिनों सा सामान्य था। शाम का समय था इसलिए दुकानों में भीड़ नहीं थी, कुछ ही ग्राहक थे जो सामान लेकर निकल रहे थे। बाजार में दुकानदार उनके सहायक मौजूद थे। मुख्य सड़क से अंदर की ओर कुछ लोग आ जा रहे थे। कोई दुकान बंद करने की तैयारी कर रहा था तो कोई अपना सामान जल्दी पैक करने के लिए कह रहा था, ताकि घर समय से जा सकें और अचानक तेज धमाका हो गया। कानों में सीटी की आवाज और आंखों के सामने अंधेरा छा गया।

विज्ञापन
Kanpur Blast Traces of gunpowder hastily washed away iron wire, pebbles were found stuck to bodies of injured
kanpur blast - फोटो : amar ujala

घिसटते हुए दुकान तक गया और बेहोश हो गया
कुछ ही सेकेंड के बाद चीखपुकार की आवाजें हल्की-हल्की कानों में जानें लगीं। उस धमाके में मैं उछलकर दूर जा गिरा। इसमें पैर, हाथ, पीठ की खाल निकल गई और शरीर से खून बहने लगा। घिसटते हुए दुकान तक गया और वहां जाकर बेहोश हो गया.... यह आपबीती पीड़ित मो. मुर्सलीन की है। उर्सला में भर्ती मेस्टन रोड निवासी मो. मुर्सलीन ने बताया कि वह बेल्ट की दुकान में काम करते हैं। दुकान के किसी काम से गए थे और वापस लाैटते समय धमाके में घायल हो गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed