फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर: संडे कर्फ्यू हटने से युवाओं से गुलजार होता जेड स्क्वायर मॉल लेकिन पड़ गया ताला, कर्मचारियों को बाहर निकाला, तस्वीरें

Wed, 25 Aug 2021 12:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 25 Aug 2021 12:37 PM IST
विज्ञापन
Kanpur biggest mall Z Square seal News
कानपुर: सील किया गया जेड स्क्वायर मॉल - फोटो : अमर उजाला
कानपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। युवाओं से गुलजार होने वाला बड़ा चौराहा स्थित जेड स्क्वायर मॉल में ताला पड़ गया है। जेड स्क्वायर को बुधवार सुबह सील कर दिया गया है। नगर निगम के अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर सीलिंग की कार्रवाई की है। शापिंग मॉल पर 14 करोड़ गृहकर और 12.50 करोड़ जलकर-सीवरकर बकाया है। अचानक हुई कार्रवाई से मॉल प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। मॉल के सभी गेटों को सील कर दिया गया है, मॉल के अंदर के कर्मचारियों को बाहर निकलने के लिए एक गेट को खुला छोड़ा गया है। बाकि किसी के भी प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। बताते चलें कि यह शहर का सबसे बड़ा मॉल है। मॉल पर कुल 26.50 करोड़ टैक्स बकाया है। नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन के आदेश पर नगर निगम और पुलिस की टीम जब मॉल को सील करने पहुंची तब वहां काम करने वाले कई कर्मचारी आ चुके थे।
Kanpur biggest mall Z Square seal News
कानपुर: जेड स्क्वायर मॉल - फोटो : अमर उजाला
टीम ने सीलिंग की कार्रवाई से पहले सभी को बाहर निकाला। अपर नगर आयुक्त अरविंद राय ने बताया कि मॉल पर 14 करोड़ गृहकर और 12.50 करोड़ जलकर बकाया है।

 
Kanpur biggest mall Z Square seal News
कानपुर: जेड स्क्वायर मॉल में मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कई बार नोटिस दिए जाने पर भी जब टैक्स जमा नहीं किया गया तो नगर निगम अधिनियम 1959 के तहत सीलिंग की कार्रवाई की गई है। यदि जमा नहीं किया तो कुर्की की कार्रवाई हो सकती है। इस दौरान अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता और प्रवर्तन के अधिकारी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur biggest mall Z Square seal News
कानपुर: सील किया गया जेड स्क्वायर मॉल - फोटो : अमर उजाला
एक जनवरी को भी हुआ था सील
एक जनवरी को भी मॉल को सील किया गया था। तब महापौर प्रमिला पांडेय ने मौके पर जाकर खुद ताला डाला था। उस वक्त एक करोड़ रुपए देने पर ताला खोला गया था। तब भी करोड़ों रुपए टैक्स बाकी था।

दो दिन में बंद हो सकती है पानी और सीवर की लाइन
जलकल के जीएम नीरज गौड़ ने बताया कि 12.50 करोड़ जल और सीवर कर बकाया है। अगर दो दिन के भीतर मॉल प्रशासन ने कर जमा नहीं किया तो मॉल के भीतर पानी की सप्लाई और सीवर की लाइन बंद कर दी जाएगी।

 
विज्ञापन
Kanpur biggest mall Z Square seal News
कानपुर: सील किया गया जेड स्क्वायर मॉल - फोटो : अमर उजाला
दुकानें, मल्टीप्लेक्स और रेस्टोरेंट से है मॉल की शान
मॉल के अंदर देशी और विदेशी ब्रांडों के कपड़े एवं अन्य सामानों की दुकानें, रेस्टोरेंट और मल्टीप्लेक्स हैं। रोजाना शहर के तकरीबन 10 हजार लोग मॉल में शॉपिंग, पार्टी या फिल्म देखने के लिए आते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed