फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर-अहमदाबाद की शुरू हुई फ्लाइट, यात्रियों ने जताई खुशी, देखें तस्वीरें

Wed, 25 Sep 2019 09:20 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 25 Sep 2019 09:20 PM IST
विज्ञापन
kanpur ahmedabad flight started
कानपुर-अहमदाबाद की शुरू हुई फ्लाइट - फोटो : अमर उजाला
कानपुर से बुधवार से शुरू हुई कानपुर-अहमदाबाद फ्लाइट का यात्रियों ने दिल खोलकर स्वागत किया। फ्लाइट से कानपुर आने वाले और अहमदाबाद जाने वाले यात्रियों की खुशी देखते ही बन रही थी। इटावा की रहने वाली अचला पटेल जब पति प्रणींद्र के साथ चकेरी एयरपोर्ट पर उतरीं तो काफी खुश थीं। उनका कहना था कि अभी तक अहमदाबाद से मायके आने के लिए काफी दिन पहले से तैयारी करती थी।
kanpur ahmedabad flight started
कानपुर-अहमदाबाद की शुरू हुई फ्लाइट - फोटो : अमर उजाला
ट्रेन से यहां आने में 18 से 20 घंटे का समय लगता था। अब तो झट से कानपुर और फिर दो घंटे में इटावा। स्पाइसजेट का 78 सीटर विमान अहमदाबाद से उड़कर दोपहर 2:45 बजे कानपुर पहुंचा। इसमें 22 यात्री सवार थे। 3:03 बजे यह विमान 35 यात्रियों को लेकर अहमदाबाद के लिए रवाना हुआ।
kanpur ahmedabad flight started
कानपुर-अहमदाबाद की शुरू हुई फ्लाइट - फोटो : अमर उजाला
इस मौके एयर कमोडोर बीडी मुरली, एयरपोर्ट अथॉरिटी निदेशक वीके झा और स्पाइस जेट के मैनेजर यशवंत सिंह ने यात्रियों को गुलाब देकर स्वागत किया।  निदेशक ने बताया कि यह फ्लाइट हफ्ते में छह दिन (रविवार को छोड़कर) चलेगी। अंतिम दिन टिकट एयरपोर्ट परिसर के काउंटर से 4461 रुपये का बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur ahmedabad flight started
कानपुर-अहमदाबाद की शुरू हुई फ्लाइट - फोटो : अमर उजाला
अहमदाबाद जाने वाले यात्री

अहमदाबाद में पीजी कर रहीं हूं, हर तीन माह में घर आना होता है। अहमदाबाद से लखनऊ से आने वाली  फ्लाइट का समय शूट नहीं करता था। इसलिए अभी तक ट्रेन का सफर करती थी, जिसमें काफी समय लगता था। अब समय के साथ रुपये की भी बचत होगी ’- नवनीत वाजपेयी, छात्रा किदवई नगर 

 कानपुर घूमने आया था। जब पता चला कि अहमदाबाद के लिए सीधी फ्लाइट शुरू हो रही है, तो सोचा कि क्यों न मै भी इसमें सफर कर वापस जाऊं। अब कानपुर आकर वापस जाने में काफी सहूलियत महसूस कर रहा हूं’ - शैलेंद्र जादौन, अहमदाबाद 

 बेटी बड़ोदरा में रहती है, अचानक कुछ इमरजेंसी आ गई है। जिस कारण जाना पड़ रहा है। बुधवार दोपहर 12 बजे ही फ्लाइट का टिकट कराया है। अगर सुविधा न होती तो लखनऊ से फ्लाइट पकड़ने में समय बर्बाद होता। - उमा, किदवई नगर

 

विज्ञापन
kanpur ahmedabad flight started
कानपुर-अहमदाबाद की शुरू हुई फ्लाइट - फोटो : अमर उजाला
अहमदाबाद से आने वाले यात्री

बिजनेस के सिलसिले में कानपुर आया हूं, मेरा कपड़ों का कारोबार है। यहां कुछ व्यापारियों के साथ मीटिंग है। उनसे मिलने के बाद गुरुवार को इसी फ्लाइट से वापस लौटूंगा। यह सुविधा दोनों शहरों के व्यापारिक रिश्तों के लिए फायदेमंद होगी। - सोहेल, गुजरात

अभी तक लखनऊ जाकर वापस टैक्सी से कानपुर आना पड़ता था। अब इस फ्लाइट से व्यापार को काफी बल मिलेगा। लोगों का आवागमन आसान हो गया । फ्लाइट का समय भी ठीक है। - महेश चंद्र जैन, यूपी सर्राफ एसोसिएशन के अध्यक्ष

मूल रूप से कानपुर के तिलक नगर निवासी हूं, गुजरात में रहती हूं। इसलिए काफी आना जाना होता है। मुझे आने पर ही पता चला कि इस फ्लाइट का आज पहला दिन है, शहर के लिए अच्छी सौगात है, इससे शिक्षा, रोजगार और व्यापार को बल मिलेगा ’- छाया देशाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed